724 योजनाओं का मुख्यमंत्री कल करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास
Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 18 Mar 2026 7:13 PM
724 योजनाओं का मुख्यमंत्री कल करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास
वरीय मुख्य संवाददाता, गया जी समृद्धि यात्रा के दौरान 20 मार्च की दोपहर 12 बजे से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार टनकुप्पा आ रहे हैं. इस दौरान जिले में पूरे व क्रियान्वित होने वाली 724 योजनाओं का मुख्यमंत्री उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे. इनमें सबसे अधिक ग्रामीण विकास विभाग की 201 योजनाएं शामिल हैं. इसी तरह पंचायती राज विभाग की 169, बुडको की 121, लघु जल संसाधन विभाग की 202, एलइएओ-01 की 41, स्वास्थ्य विभाग की 26, कृषि भूमि संरक्षण विभाग व जिला योजना कार्यालय की 21-21, भवन निर्माण विभाग की 12, प्रखंड विकास पदाधिकारी के स्तर से सात के अलावा मगध दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, गया डेयरी, जल संसाधन विभाग व प्रखंड विकास पदाधिकारी, मोहनपुर की एक-एक योजना का सीएम उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे. यहां पहुंचने के बाद सीएम प्रगति यात्रा व सात निश्चय से संबंधित योजनाओं व जिले की अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं का निरीक्षण करेंगे. इसके बाद योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे. जिलास्तरीय योजनाओं की समीक्षा बैठक करने के बाद जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे. यहां से कार्यक्रम संपन्न करने के बाद दोपहर बाद वे औरंगाबाद के लिए रवाना हो जायेंगे. यह जानकारी बिहार के सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने अधिकारियों को जारी पत्र के माध्यम से दी है. मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा को लेकर डीएम शशांक शुभंकर समेत अन्य विभागों के अधिकारी बुधवार को स्थल निरीक्षण व कामकाज की समीक्षा करने टनकुप्पा गये थे. वहां पर चल रहे कामकाज को लेकर कई निर्देश जारी किये गये, ताकि उस दिन किसी तरह की कोई कमी नहीं रह जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










