आंतकी हमले के खिलाफ निकाला कैंडल मार्च

Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 29 Apr 2025 4:44 PM

विज्ञापन

गया न्यूज : आतंकी हमले में मारे गये सैलानियों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन

गया न्यूज : आतंकी हमले में मारे गये सैलानियों को दी श्रद्धांजलि

प्रतिनिधि, गुरुआ.

गुरुआ बाजार में सोमवार की शाम बिहार प्रदेश भाजपा के प्रदेश मंत्री सह पैक्स अध्यक्ष अमित कुमार दांगी के नेतृत्व में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला गया. यह कैंडल मार्च गुरुआ बस स्टैंड से गुरुआ बाजार होते भवानी स्थान तक गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में यह मार्च निकाला गया. आतंकी हमले में मारे गये सैलानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. इस कार्यक्रम में गुरुआ भाजपा प्रखंड महामंत्री अनिल कुमार यादव, गुरुआ भाजपा मंडल अध्यक्ष मंटू सिंह, वरिष्ठ नेता नंदकिशोर प्रसाद, प्रेम कुमार, बजरंग दल के अध्यक्ष विक्की कुमार, सचिन कुमार, मुन्ना, ऋषि भारद्वाज, अखिलेश सिंह, आकाश कुमार आर्यन, चंदन कुमार, रामलेश सिंह, रामजतन यादव, सतीश कुमार, शैलेश पासवान, टाइगर कुमार व मनीष कुमार आदि शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KANCHAN KR SINHA

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन