भाजपा ने संगठन का किया विस्तार, 28 मंडल प्रभारियों की सूची जारी

Published by : HARIBANSH KUMAR Updated At : 13 May 2025 6:31 PM

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियाें ने अपनी स्थिति मजबूत करने को लेकर गतिविधि तेज कर दी है. इसी क्रम में पूर्वी गया भाजपा ने संगठन का विस्तार किया गया है.

विज्ञापन

गया. विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियाें ने अपनी स्थिति मजबूत करने को लेकर गतिविधि तेज कर दी है. इसी क्रम में पूर्वी गया भाजपा ने संगठन का विस्तार किया गया है. इसमें 28 मंडल प्रभारियों की सूची जारी की गयी है. पूर्वी गया जिलाध्यक्ष विजय कुमार मांझी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पूर्वी कार्यसमिति की बैठक 19 मई को बोधगया के निजी होटल में आयोजित की गयी है. संगठन विस्तार में बेलागंज पूर्वी अनिल कुमार सिंह व पश्चिमी धनंजय कुमार सिंह, चंदौती दक्षिणी विजय यादव व उत्तरी प्रमोद कुमार बसखोर, वजीरगंज पूर्वी सुरेंद्र शर्मा, उत्तरी संजय सिंह व पश्चिमी नरेंद्र सिंह. मानपुर ग्रामीण दक्षिणी विनोद सिंह व उत्तरी संजय सिंह, मानपुर नगर दीपक पांडेय, बोधगया नगर किशोर कुमार सिंह, बोधगया ग्रामीण सुखदेव प्रसाद, टनकुप्पा उत्तरी परशुराम सिंह व दक्षिणी नरेश प्रसाद गुप्ता. फतेहपुर पश्चिम धर्मजीत कुमार सिंह व दक्षिणी कृष्णा सिंह, फतेहपुर पूर्वी कपुरवा देवी, अतरी रवींद्र सिंह, बथानी खुशबू कुमारी, खिजरसराय दक्षिणी अनिल सिंह व उत्तरी आलोक वर्धन, गया दक्षिणी राम पुकार सिंह, मध्य जितेंद्र कुमार, पश्चिमी एक शंभू यादव, गया पश्चिम दो गोपाल चंद्रवंशी, उत्तरी वन पुष्पा सिंह व गया उत्तरी दो मंडल में देवनंदन पासवान को मंडल प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
HARIBANSH KUMAR

लेखक के बारे में

By HARIBANSH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन