वीसी के आश्वासन पर सीयूएसबी के स्टूडेंट्स ने समाप्त किया धरना

गया: बीए-बीएड व बीएससी-बीएड के कोर्सों को मान्यता नहीं होने के विरोध में पिछले 10 दिनों से धरना दे रहे विद्यार्थियों ने मंगलवार की शाम वीसी के आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त कर दिया. अब सभी धरानार्थी बुधवार से क्लास करेंगे. वीसी ने बताया कि यूनिवर्सिटी की आेर से मान्यता संबंधी कार्रवाई की जा रही […]
साथ ही कहा कि दिसंबर तक समस्या का समाधान हो जायेगा. इस बात पर छात्रों ने उनसे आश्वासन संबंधित बातें लिखित में देने को कहा, जिस पर वह नाराज हुए और काेरे कागज पर उन्होंने आश्वासन संबंधी बातें लिख कर दें दी. लेकिन, छात्रों ने रिसीव नहीं किया. छात्रों का कहना है कि विधिवत रूप से आश्वासन लिखित में नहीं दिया गया है, इससे हम निराशा हैं. छात्रों का कहना है कि वीसी ने उन्हें निष्कासित करने की धमकी भी दी है. इस बात से छात्र भयभीत हैं. उनका कहना है कि अब यूनिवर्सिटी प्रशासन पर भरोसा नहीं रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










