परीक्षा देकर लौट रही छात्रा को स्कॉर्पियो ने रौंदा, डंपर की टक्कर से हुआ हादसा

Published by :JITENDRA KUMAR
Updated at :13 May 2026 5:07 PM
विज्ञापन
Gaya Accident

प्रतीकात्मक फोटो.

शेरघाटी थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर बुधवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. यहां प्रोफेसर विजय शंकर राय महिला कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र से बीए पार्ट टू की परीक्षा देकर लौट रही एक छात्रा सड़क हादसे का शिकार होकर घायल हो गई.

विज्ञापन

Gaya News : शेरघाटी से नवीन कुमार मिश्रा. जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर बुधवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. यहां प्रोफेसर विजय शंकर राय महिला कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र से बीए पार्ट टू (सोशियोलॉजी) की परीक्षा देकर लौट रही एक छात्रा सड़क हादसे का शिकार होकर गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल छात्रा की पहचान शेरघाटी थाना क्षेत्र के सोनेखाप गांव निवासी गोपाल यादव की पुत्री मनोरमा कुमारी के रूप में हुई है.

डंपर की टक्कर से बेकाबू हुई स्कॉर्पियो

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छात्रा परीक्षा समाप्त होने के बाद कॉलेज से बाहर निकली थी और जीटी रोड पार कर घर जाने के लिए वाहन पकड़ने की कोशिश कर रही थी. इसी दौरान तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. सबसे पहले पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित डंपर ने आगे चल रही स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर मार दी. इस भयानक टक्कर के बाद स्कॉर्पियो का संतुलन बिगड़ गया और उसने सड़क पार कर रही छात्रा मनोरमा कुमारी को अपनी चपेट में लेते हुए जोरदार धक्का मार दिया.

बेहोश होकर सड़क पर गिरी छात्रा

हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल हो गया. छात्रा सड़क पर बेहोश होकर गिर पड़ी. स्थानीय लोगों ने तुरंत मानवता दिखाते हुए घायल छात्रा को उठाया और इलाज के लिए शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद, छात्रा की गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए किसी निजी अस्पताल लेकर चले गए.

दोनों गाड़ियां जब्त, चालकों की तलाश में पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद शेरघाटी थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हादसे के लिए जिम्मेदार डंपर और स्कॉर्पियो, दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है. हालांकि, घटना के बाद मौके का फायदा उठाकर दोनों वाहनों के चालक फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और परिजनों के लिखित बयान (प्राथमिकी) के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.

विज्ञापन
JITENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA KUMAR

JITENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन