पिज्जा डिलीवरी बॉय से लूट, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
Author : Suryakant Kumar Published by : kumarsuryakant Updated At : 13 May 2026 7:54 PM
सांकेतिक तस्वीर
Gayaji News: गयाजी में एक पिज्जा डिलीवरी बॉय से कुछ बदमाशों ने पैकेट में रखे 2700 रुपये लूट लिया. वह होम डिलीवरी देने जा रहा था तभी बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया. पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है.
Gayaji News(उदय शंकर): गयाजी के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बैंक ऑफ बड़ौदा से मधुमति आश्रम जाने वाली मार्ग पर मंगलवार की रात लगभग 11 बजे बाइक सवार पिज्जा डिलिवरी बॉय से कुछ बदमाशों ने मारपीट कर पैकेट में रखे 2700 रुपया लुट लिया. इधर पिज्जा डिलिवरी बॉय अखिलेश कुमार ने स्थानीय थाना में लिखित तहरीर देकर दो लोगों को पहचान कर नामजद आरोपित बनाया है.
गुलाबी गांव का रहने वाला है पीड़ित
पीड़ित अखिलेश ने बताया कि वह मूल रूप से अतरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलाबी पर गांव का रहने वाला कृष्णा यादव का बेटा है और वर्तमान समय में नारायण नगर मुहल्ले में किराया पर कमरा लेकर पास के डोमिनोज पिज्जा होम में डिलीवरी का काम करता है.
पिज्जा डिलीवरी करने जाने के दौरान हुई घटना
वह होम डिलीवरी देने जा रहा था तभी बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया. इसमें भोला मांझी और उसका दोस्त निरंजन को नामजद आरोपित बनाया है. इधर पुलिस घटना स्थल के पास आरोपियों के घर पर छापेमारी की, लेकिन सभी बदमाश भाग खड़े हुए.
Also Read: कैमूर के भगवानपुर बाजार में बुलडोजर कार्रवाई, पुलिस ने अल्टिमेटम देने के बाद लिया एक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Suryakant Kumar
सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










