बार-बार समाज में क्यों अपमान झेलते हैं आप? चाणक्य की ये बातें खोल देंगी सच्चाई

समाज में क्यों आपका बार-बार अपमान होता है? Ai image
Chanakya Niti: कई बार इंसान को समझ ही नहीं आता कि आखिर लोग उसका सम्मान क्यों नहीं करते. आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में ऐसी कुछ आदतों का जिक्र किया है जो धीरे-धीरे इंसान की इज्जत को कम करने लगती हैं. अगर समय रहते इन्हें सुधारा जाए, तो रिश्तों और समाज दोनों में मान-सम्मान दोबारा पाया जा सकता है.
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. वे सिर्फ एक महान शिक्षक ही नहीं थे, बल्कि उन्हें मानव स्वभाव की भी काफी गहरी समझ थी. अपनी नीतियों में उन्होंने कई तरह की बातें बताई हैं जो आज के समय में भी हमें एक सही रास्ता दिखा रहे हैं. अपनी इन्हीं नीतियों में चाणक्य ने कुछ ऐसे कारणों का भी जिक्र किया है जिनकी वजह से एक इंसान को समाज में हमेशा ही अपमान झेलते रहना पड़ता है. जब ऐसा बार-बार होने लगता है वे वे अपनी किस्मत को या फिर सामने वाले इंसान को दोष देने लग जाते हैं. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अगर सामने वाला इंसान हमारा अपमान बार-बार कर रहा है, तो जरूरी नहीं है कि वह गलत हो. कई बार हमारी कुछ आदतें ही ऐसी होती हैं जो हमारे अपमान का कारण बनती है. वे कहते हैं कि अगर समय रहते एक इंसान अपनी इन आदतों और गलतियों को सुधार ले, तो उसे समाज में और अपनों के बीच एक बार फिर से इज्जत मिलने लगती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं आदतों और गलतियों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं, ताकि आप उन्हें जल्दी से जल्दी सुधार लें.
दूसरों के सामने जरूरत से ज्यादा झुकना
आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर कोई भी व्यक्ति हर समय दूसरों को खुश करने की कोशिश में लगा हुआ रहता है, तो दूसरे भी उसे हल्के में लेना शुरू कर देते हैं. हद से ज्यादा विनम्र होना भी कई बार आपकी कमजोरी समझी जाती है. इस तरह के जो लोग होते हैं ऐ कभी भी अपनी दिल की बातों को खुलकर दूसरों के सामने नहीं रख पाते हैं और इसी वजह से धीरे-धीरे समाज में उनका सम्मान खत्म होता चला जाता है. यह एक बड़ी वजह है कि आपको हर रिश्ते में आत्मसम्मान को बनाकर रखना चाहिए.
यह भी पढ़ें: कमाई बढ़ाने से पहले बदलें अपनी ये 4 आदतें, जान लें वरना हाथ में कभी नहीं टिकेगा पैसा
हर किसी को अपनी कमजोरी बताना
कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो बिना सोचे-समझे ही दूसरों के सामने अपनी कमजोरियों और परेशानियों को शेयर कर देते हैं. आचार्य चाणक्य के अनुसार यह बुद्धिमानी नहीं है. उनके अनुसार एक बुद्धिमान व्यक्ति सिर्फ वही है जो अपनी कमजोरियों को कभी भी दूसरों के सामने जाहिर होने नहीं देता है. जब गलत लोगों के हाथों में आपकी कमजोरी लगती है तो वे इसका इस्तेमाल एक हथियार की तरह करते हैं. इसके अलावा कई बार लोग इस बात का मजाक भी उड़ाने लग जाते हैं. अगर आप अपनी पर्सनल बातें शेयर करने जा रहे हैं, तो इस बात का ख्याल जरूर रखें कि वह भरोसेमंद जरूर हो.
गलत संगति में रहना भी अपमान का कारण
किसी भी इंसान की असली पहचान उसके दोस्तों और वह कैसी संगति में रहता है इस बात से ही होती है. अगर आप हमेशा ऐसे लोगों के साथ रहते हैं जो दूसरों का मजाक उड़ाते रहते हैं, झूठ बोलते रहते हैं या फिर गलत बर्ताव करते हैं, तो दूसरे भी आपको उसी नजरिये से देखने लग जाते हैं. चाणक्य नीति के अनुसार किसी इंसान की संगत ही उसे समाज में समान दिलाने का काम करती है. वहीं, अगर वह गलत संगत में रहे तो उसका अपमान ही होता है.
बिना सोचे-समझे बोलने की आदत
कुछ लोगों की यह आदत होती है कि वे गुस्से में आकर या फिर जल्दबाजी के चक्कर में बिना सोचे-समझे कुछ भी बोल देते हैं. उनकी यह आदत आगे चलकर उनके लिए ही परेशानी का कारण बनती है. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि शब्दों में काफी ज्यादा ताकत होती है. आपको मुंह से निकल गलत शब्द रिश्तों को खराब कर सकते हैं और उनके दिलों में आपके लिए अपमान की भावना को बढ़ा सकते हैं. यह एक बड़ी वजह है कि आपको कुछ भी कहने से पहले अच्छे से सोचने की आदत को अपने अंदर डेवलप करना चाहिए.
यह भी पढ़ें: क्या आपका सीधा स्वभाव ही आपकी सबसे बड़ी कमजोरी बन रहा है? जानें चाणक्य का क्या कहना है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










