बौद्ध मठों की स्कैनिंग शुरू

गया: बोधगया स्थित विभिन्न देशों के बौद्ध मठों की स्कैनिंग शुरू कर दी गयी है. राज्य सरकार व जिला प्रशासन के निर्देश पर बोधगया नगर पंचायत द्वारा इसके लिए काम शुरू कर दिया गया है व बौद्ध मठों के निर्माण से जुड़ी सभी तरह की जानकारियां मांगी जा रही हैं. इसी कड़ी में बगैर नक्शा […]
बैठक में इसकी भी चर्चा हुई कि विभिन्न माध्यमों से यह भी जानकारी मिली है कि इन मठों द्वारा स्थानीय कानूनों का उल्लंघन करके मठों में आवासन की व्यवस्था की जाती है. स्थानीय प्राधिकार से निर्माण संबंधी प्रारूप या नक्शा पर सहमति नहीं ली जाती है. साथ ही, विदेशों से आने वाले पर्यटकों के बारे में स्थानीय पुलिस थाने को सूचना भी नहीं दी जाती है. इन बिंदुओं की समीक्षा का विधि सम्मत कार्ययोजना तैयार की जाये. हालांकि, इस बैठक में मौजूद गया के डीएम कुमार रवि ने भी उक्त बिंदुओं पर सहमति जताते हुए कहा था कि जांच के दौरान मठों द्वारा आवश्यक सहयोग नहीं किया जाता है व प्राय: कहा जाता है कि मांगे जा रहे कागजात संबंधित देशों के नयी दिल्ली स्थित दूतावासों से मांगी जाये. इसके अलावा भी अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गयी व जरूरी कदम उठाने का निर्णय भी लिया गया. अब इस दिशा में स्थानीय प्रशासन काम करने में भी जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










