रंगारंग कार्यक्रम में भी बच्चों ने दिखायी प्रतिभा
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :31 Jul 2016 8:06 AM
विज्ञापन

गया : प्रतिभा सम्मान समारोह में शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी. समारोह में मौजूद लोगों ने उनकी हर प्रस्तुति पर तालियां बजा कर उनका हौसला बढ़ाया. कार्यक्रम की शुरुआत में जय हिंद पब्लिक स्कूल के बच्चों ने शानदार सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध […]
विज्ञापन
गया : प्रतिभा सम्मान समारोह में शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी. समारोह में मौजूद लोगों ने उनकी हर प्रस्तुति पर तालियां बजा कर उनका हौसला बढ़ाया.
कार्यक्रम की शुरुआत में जय हिंद पब्लिक स्कूल के बच्चों ने शानदार सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. छात्रों ने देशभक्ति से जुड़े कई गीतों पर एक साथ नृत्य पेश किया.
इसके बाद सुभाष इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने ‘दुश्मन के छक्के छुड़ा दें हम इंडियावाले’ गीत पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं. इसके बाद सुभाष इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने ‘सिरडीवाले साईं बाबा…’ भजन पेश कर माहौल को भक्तिमय कर दिया.
इसी क्रम में संत कबीर एकेडमी के बच्चों ने बागी फिल्म के गीत ‘जुल्फों से बांध लिया बादल, सीने से उड़ने लगा आंचल..’ पर नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










