फतेहपुर में अनाज की हेराफेरी में दो डीलरों के खिलाफ केस दर्ज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 May 2016 9:12 AM

विज्ञापन

फतेहपुर. फतेहपुर प्रखंड के भारे व दौनैया के जनवितरण प्रणाली के डीलरों पर उठाव से अधिक अनाज रखने के आरोप में एमओ धनेश्वर प्रसाद के बयान पर फतेहपुर थाने मेें रविवार को केस दर्ज किया गया. एमओ ने बताया कि जिला आपूर्ति पदाधिकारी को भारे पंचायत के डीलर रामानंद यादव व डुमरीचट्टी पंचायत के दौनैया […]

विज्ञापन
फतेहपुर. फतेहपुर प्रखंड के भारे व दौनैया के जनवितरण प्रणाली के डीलरों पर उठाव से अधिक अनाज रखने के आरोप में एमओ धनेश्वर प्रसाद के बयान पर फतेहपुर थाने मेें रविवार को केस दर्ज किया गया.

एमओ ने बताया कि जिला आपूर्ति पदाधिकारी को भारे पंचायत के डीलर रामानंद यादव व डुमरीचट्टी पंचायत के दौनैया गांव के डीलर शंकर प्रसाद की दुकान में अनाज की हेरफेर की सूचना मिली थी. सूचना के अाधार पर सहायक आपूर्ति पदाधिकारी व प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी मणिभूषण प्रसाद ने भारे पंचायत के बड़की ढुब्बा में दुकान सह गोदाम की जांच की.

जांच के दौरान दुकान में एफसीआइ के 50 किलोग्राम गेहूं के 131 बोरे व चावल के 143 बोरे मिले. मौके पर डीलर मौजूद नहीं मिला़ जांच दल को कोई कागजात नहीं मिला़ प्रखंड एफसीआइ प्रबंधक ने मोबाइल फोन से डीलर से उठाव की जानकारी मांगी, तो उसने 29 अप्रैल को 54 बोरा गेहूं व 80 बोरा चावल उठाव की जानकारी दी, जबकि गोदाम में 77 बोरा गेहूं व 63 बोरा चावल अधिक पाया गया. इधर, दौनैया के डीलर शंकर प्रसाद के मकान सह दुकान की जांच के दौरान मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि दो माह से अनाज का वितरण नहीं किया गया है, जबकि पता चला है कि 26 अप्रैल को उसने 95 बोरा गेहूं व 143 बोरा चावल का उठाव किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन