हर दिन दो से 10 घंटे कट रही बिजली, लोग बेहाल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Apr 2016 8:21 AM

विज्ञापन

गया: शरीर को झुलसा देनेवाली भीषण गरमी से परेशान लोगों को बिजली की आंखमिचौनी ने और परेशानी में डाल दिया है. लोग घंटों बिजली का इंतजार करते रहते हैं व अनियमित आपूर्ति के लिए बिजली व्यवस्था को बहाल रखनेवाली कंपनी इंडिया पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के कर्मचारियों को कोसते रहते हैं. दरअसल, बिजली की स्थिति पिछले […]

विज्ञापन
गया: शरीर को झुलसा देनेवाली भीषण गरमी से परेशान लोगों को बिजली की आंखमिचौनी ने और परेशानी में डाल दिया है. लोग घंटों बिजली का इंतजार करते रहते हैं व अनियमित आपूर्ति के लिए बिजली व्यवस्था को बहाल रखनेवाली कंपनी इंडिया पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के कर्मचारियों को कोसते रहते हैं.

दरअसल, बिजली की स्थिति पिछले कई दिनों से बदतर हालत में पहुंच चुकी है. लोगों को घरों व प्रतिष्ठानों में जेनेरेटर व इन्वर्टर का सहारा लेना पड़ रहा है. कई मर्तबा यह भी हो रहा है कि घंटों बिजली गुल रहने के कारण इन्वर्टर भी चार्ज नहीं हो पाता है. इससे लोग और परेशान हो जाते हैं. बिजली की किल्लत से लोगों के घरों रखे फ्रीज करीब-करीब बेकार हो गये हैं.

साथ ही विभिन्न दुकानों में कोल्ड ड्रिंक्स बेचने वाले दुकानदार भी बिजली की कमी का रोना रो रहे हैं. वे ग्राहकों को ठंडा पेय पदार्थ पिलाने में असमर्थता जताने लगे हैं. बिजली की किल्लत का असर घरों में लगे मोटर पंपों पर भी पड़ रहा है. लोगों के घरों की पानी टंकियां खाली हो जा रही हैं. हालांकि, बिजली की कटौती की सूचना इंडिया पावर की ओर से लोगों तक पहुंचा दी जा रही है. पर, बिजली नहीं रहने से होनेवाली परेशानियों का कोई विकल्प फिलहाल लोगों को नहीं सूझ रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन