गुरारू में तीसरे दिन 205 लोगों ने दाखिल किये परचे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Apr 2016 10:28 PM
गुरारू में तीसरे दिन 205 लोगों ने दाखिल किये परचेफोटो-01,2,3 ( फोटो विज्ञापन से संबंधित है)प्रतिनिधि 4 गुरारू पंचायत चुनाव के नामांकन के तीसरे दिन गुरुवार को प्रखंड में विभिन्न पदों के लिए कुल 205 लोगों ने नामांकन किया. बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी संतोष कुमार सिन्हा ने बताया कि तीसरे दिन मुखिया पद के लिए […]
गुरारू में तीसरे दिन 205 लोगों ने दाखिल किये परचेफोटो-01,2,3 ( फोटो विज्ञापन से संबंधित है)प्रतिनिधि 4 गुरारू पंचायत चुनाव के नामांकन के तीसरे दिन गुरुवार को प्रखंड में विभिन्न पदों के लिए कुल 205 लोगों ने नामांकन किया. बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी संतोष कुमार सिन्हा ने बताया कि तीसरे दिन मुखिया पद के लिए 51, सरपंच पद के लिए 11, पंचायत समिति पद के लिए 18, वार्ड सदस्य के लिए 102 व पंच के लिए 23 लोगों ने परचे दाखिल किये. परचा दाखिल करनेवाले प्रमुख लोगों में बरोरह पंचायत से पूर्व मुखिया राजीव रंजन की पत्नी अर्चना कुमारी, पहरा पंचायत से भाजपा नेता संजय कुमार की पत्नी सोनी देवी, तिलोरी पंचायत से वर्तमान मुखिया सुरेंद्र यादव, देवकली पंचायत से समाजसेवी मृत्युंजय कुमार रंजन, कोंची पंचायत से प्रभावती देवी, गुड़रू पंचायत से वर्तमान मुखिया गीता देवी व कंचन मिश्रा शामिल हैं. पंचायत समिति सदस्य पद के लिए नामांकन करनेवालों में पहरा पंचायत के दक्षिणी क्षेत्र से राणा कुमार रंजन व डीहा पंचायत से लोजपा के युवा प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह आदि सहित अन्य लोग शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










