रसलपुर में महिला को जान मारने की कोशिश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Apr 2016 10:10 PM
रसलपुर में महिला को जान मारने की कोशिश घायल महिला ने अपने पति व ससुर के खिलाफ दर्ज कराया मामलाप्रतिनिधि 4 मानपुरमुफस्सिल थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव में गुरुवार की सुबह एक महिला पर उसके पति व ससुर ने जानलेवा हमला किया. महिला किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रही और पुलिस को इसकी […]
रसलपुर में महिला को जान मारने की कोशिश घायल महिला ने अपने पति व ससुर के खिलाफ दर्ज कराया मामलाप्रतिनिधि 4 मानपुरमुफस्सिल थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव में गुरुवार की सुबह एक महिला पर उसके पति व ससुर ने जानलेवा हमला किया. महिला किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रही और पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भरती कराया. घायल शबनम सिंह ने अपने आवेदन में कहा है कि उसके पति संजीत सिंह आर्मी में हैं. पति व ससुर रामपुकार सिंह मिल कर उसे प्रताड़ित करते रहते हैं. दोनों उससे मारपीट भी करते हैं. ननद प्रतिमा सिंह फोन पर हमेशा जान से मारने की धमकी देती है और आत्महत्या के लिए दबाव भी बनाती रहती है. बुधवार की सुबह पांच बजे उसके पति व ससुर ने मिल कर उसके साथ मारपीट की. वह किसी तरह भाग कर अपनी जान बचायी. उसे जान मारने का प्रयास किया जा रहा था. इस बारे में मुफस्सिल थानाध्यक्ष सोना प्रसाद सिंह ने बताया कि मामले की जांच हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










