रामनवमी को लेकर हुई शांति समिति की बैठक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Apr 2016 10:10 PM
रामनवमी को लेकर हुई शांति समिति की बैठकबाराचट्टी. रामनवमी को लेकर मोहनपुर के बाजु गांव में गुरुवार को शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में बोधगया डीएसपी हरिशंकर व थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने ग्रामीणों के साथ बैठक की व निवेदन किया कि रामनवमी का पर्व हर्ष व उल्लास पूर्वक मनाये. गौरतलब है कि वर्ष 2014 […]
रामनवमी को लेकर हुई शांति समिति की बैठकबाराचट्टी. रामनवमी को लेकर मोहनपुर के बाजु गांव में गुरुवार को शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में बोधगया डीएसपी हरिशंकर व थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने ग्रामीणों के साथ बैठक की व निवेदन किया कि रामनवमी का पर्व हर्ष व उल्लास पूर्वक मनाये. गौरतलब है कि वर्ष 2014 में रामनवमी के मौके पर बाजु गांव में तनाव हो गया था. इसके मद्देनजर पुलिस अधिकारियों ने बैठक की. शौचालय नहीं रहने से छात्र-छात्राएं परेशान बाराचट्टी. बुमेर पंचायत के मध्य विद्यालय, कलवर में शौचालय नहीं रहने के कारण छात्राओं का परेशानियों का सामना करना पड़ता है. छात्राओं का कहना है कि परिसर में शौचालय न रहने के कारण दिक्कत हो रही है. आशा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई बाराचट्टी. बाराचट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व मोहनपुर में गुरुवार को आशा की बैठक हुई. बैठक में आशा को बताया गया कि वे अपने इलाकों में प्रसव कराने को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि गांव देहात की महिलाओं को हकीमों के में चक्कर में पड़ कर जान न गंवानी पडे. इस मौके पर प्रभारी चिकित्सक डाॅ एसएस झा व डाॅ एसपी सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे. चापाकल खराब रहने से लोग परेशान बाराचट्टी. झाझ पंचायत के चोरदाहा गांव में कई चापाकल खराब हो गये हैं. इस कारण ग्रामीणों को विद्यालय के चापाकल का सहारा लेना पड़ रहा है. इस मामले में आरटीआइ कार्यकर्ता रविशंकर प्रसाद ने प्रशासन से गांव में खराब पड़े चापाकलों के मरम्मती की मांग की है. 28 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज बाराचट्टी. वन विभाग एवं राजस्व विभाग की ओर से पिछले दिनों अफिम की खेती बरबाद किये जाने के मामले में 28 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. सरकारी काम में बाधा डालने पर प्राथमिकी बाराचट्टी. भलुआ के वनरक्षी विनय राम ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में दर्जन भर लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. वनरक्षी ने पुलिस को बताया कि पिछले दिनों शेरघाटी एसडीओ के निर्देश पर भलुआ में वन विभाग कि जमीन पर बन रहे होटल को ध्वस्त किया गया था. इसको लेकर गांव के कुछ लोगों ने वन विभाग के ऑफिस में आकर हंगामा किया था. इस मामले में हननु यादव, द्वारिका यादव, विजय यादव व नारायण यादव सहित अन्य पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.आधा दर्जन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज बाराचट्टी. डायन-भूत के विवाद को लेकर मोहनपुर के गुलाटी गांव की पार्वती देवी ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पार्वती ने पुलिस को बताया कि रूपा यादव की एक भैंस मर गयी थी. उसका एक लड़का भी बीमार रहता है. इसी बात को लेकर डायन का आरोप लगा कर मारपीट की गयी. इस मामले में गिरजा यादव व रूपा यादव सहित छह लोगों पर मामला दर्ज किया गया है. थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि पुलिस छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










