निबंधन कार्यालय का होगा मॉडल भवन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Apr 2016 9:52 PM

विज्ञापन

निबंधन कार्यालय का होगा मॉडल भवनफोटो : सनत फ्लैग — योजना. डीएम व डीपीआर बना रही एजेंसी के प्रतिनिधि ने किया निरीक्षणइंट्रो – निबंधन व आबकारी कार्यालयों के भवन को नया लुक दिया जायेगा. सरकार ने मॉडल भवन बनाने का निर्देश दिया है. इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है. डीपीअार बनायी जा रही है, […]

विज्ञापन

निबंधन कार्यालय का होगा मॉडल भवनफोटो : सनत फ्लैग — योजना. डीएम व डीपीआर बना रही एजेंसी के प्रतिनिधि ने किया निरीक्षणइंट्रो – निबंधन व आबकारी कार्यालयों के भवन को नया लुक दिया जायेगा. सरकार ने मॉडल भवन बनाने का निर्देश दिया है. इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है. डीपीअार बनायी जा रही है, जिसे आबकारी व निबंधन विभाग को भेजा जायेगा.दोनों विभागों के भवन होंगे जी-प्लस टू संवाददाता 4 गयानिबंधन व आबकारी कार्यालय के जर्जर भवन को मॉडल भवन बनाने के लिए डीएम व डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) बना रही एजेंसी कपूर एंड एसोसिएट्स के प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार ने गुरुवार को इसका निरीक्षण किया. इस दौरान डीएम कुमार रवि ने एजेंसी के प्रतिनिधि से कहा कि को निबंधन व आबकारी कार्यालयों के भवन का एकसाथ डीपीआर तैयार करने किया जाये. लेकिन, पहले निबंधन कार्यालय को कहीं और किसी शिफ्ट किया जाये. रेकॉर्ड रूम देख कर डीएम ने पूछा कि इसे किस तरह खाली किया जा सकता है.कपूर एंड एसोसिएट्स के प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार ने डीएम को बताया कि दोनों कार्यालय मिला कर कुल 12 हजार वर्गफुट का एरिया आता है. जगह के अनुरूप ही बिल्डिंग की डीपीआर तैयार की जायेगी. आबकारी व निबंधन विभाग के सचिव ने नये भवन का डीपीआर बना कर जल्द प्रस्तुत करने का आदेश दिया है. दोनों विभागों के जी-प्लस टू भवनों की डीपीआर बनायी जा रही है. निरीक्षण के दाैरान जिला अवर निबंधक सुकुमार झा व आबकारी सहायक आयुक्त विकास कुमार सिन्हा भी माैजूद थे. कर्मचारी की ड्रेस देख कर बिगड़े डीएम निबंधन कार्यालय के निरीक्षण के दौरान डीएम जैसे ही कंप्यूटर रूम में पहुंचे, तो एक कर्मचारी गमछा लेकर बैठा था. इस पर डीएम बिगड़ गये और अवर निबंधक को आदेश दिया कि सभी कर्मचारी सभ्यता के अनुरूप ही कपड़े पहन कर कार्यालय में काम करें. इस कार्यालय का काम सीधे पब्लिक से जुड़ा है. डीएम ने कंप्यूटर रूम में स्टाफ की कमी देख कर अवर निबंधक से पूछा कि यहां कोई नहीं है. इस पर अवर निबंधक ने बताया कि कंप्यूटर चलाने का जिम्मा प्राइवेट एजेंसी को दिया गया है. इस दौरान डीएम ने परैया प्रखंड के केसुआ कोचरीबिगहा गांव के हरेश कुमार की पत्नी सुनीता देवी से मॉडल फॉर्म से जमीन रजिस्ट्री कराने में हो रही परेशानी के बारे में पूछा. सुनीता ने बताया कि मॉडल फॉर्म से जमीन रजिस्ट्री कराने में कोई परेशानी नहीं हो रही है. दस्तावेज नवीसों का शुल्क भी बच रहा है. रेकॉर्ड रूम हटाने में परेशानीनिरीक्षण के दौरान डीएम ने अवर निबंधक से निबंधन कार्यालय व उसके रेकॉर्ड रूम को खाली कराने पर चर्चा की. कहा गया कि नये भवन का काम शुरू करने के लिए कार्यालय को किसी दूसरी जगह शिफ्ट किया जाये. इस पर अवर निबंधक ने सुझाव दिया कि अनुमंडलों के सभी दस्तावेज अनुमंडल निबंधन कार्यालयों में भेज दिये जायें. इसके बाद जिला कार्यालय का भार थोड़ा हल्का होगा. इस पर डीएम ने कहा कि जल्द से जल्द दस्तावेज हटाने की प्रक्रिया पूरी कर निबंधन कार्यालय को खाली कर दिया जाये. हर रोज 34 से 40 लाख का घाटादस्तावेज नवीसों के लाइसेंस रद्द किये जाने के बाद जिला निबंधन कार्यालय में सन्नाटा पसरा है. इधर, मॉडल फाॅर्म के जरिये लोग जमीन रजिस्ट्री कराने में कतरा रहे हैं. इस संबंध में जिला अवर निबंधक सुकुमार झा ने बताया कि मॉडल फॉर्म से रजिस्ट्री कराने में लोग दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं. पूरे जिले के निबंधन कार्यालयों में रजिस्ट्री की संख्या में भारी कमी आयी है. प्रतिदिन विभाग को 34 से 40 लाख रुपये के राजस्व की हानि हो रही है. पूरे जिले में जमीन रजिस्ट्री का आंकड़ा देखा जाये, तो छह अप्रैल को 20 व सात अप्रैल को 16 लोगों ने मॉडल फॉर्म के जरिये रजिस्ट्री करायी है. जिले के निबंधन कार्यालयों में हुई रजिस्टरीतिथि®गया®टिकारी®शेरघाटी®नीमचक बथानी06 अप्रैल®14®05®01®0007 अप्रैल®09®05®01®00

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन