झारखंड से आने-जाने वाली सवारी गाड़ियों पर नजर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Apr 2016 8:19 AM
विज्ञापन
गया: पूर्णरूप से शराब पर प्रतिबंध लगाये जाने के बाद अब पड़ोसी राज्यों से आनेवाले वाहनों के साथ ही सवारी गाड़ियों पर भी प्रशासन की नजर है. इसमें मुख्य रूप से झारखंड से आवाजाही करनेवाली गाड़ियों (बस व अन्य) की जांच की तैयारी शुरू कर दी गयी है. इस दौरान गाड़ियों में शराब पकड़ी जाने […]
विज्ञापन
गया: पूर्णरूप से शराब पर प्रतिबंध लगाये जाने के बाद अब पड़ोसी राज्यों से आनेवाले वाहनों के साथ ही सवारी गाड़ियों पर भी प्रशासन की नजर है. इसमें मुख्य रूप से झारखंड से आवाजाही करनेवाली गाड़ियों (बस व अन्य) की जांच की तैयारी शुरू कर दी गयी है. इस दौरान गाड़ियों में शराब पकड़ी जाने पर वाहनों के स्टाफ के साथ-साथ उसके मालिकों पर भी कार्रवाई की जायेगी. इसे लेकर जिला पुलिस द्वारा संबंधित वाहन मालिकों को नोटिस भेजने की तैयारी शुरू कर दी गयी है.
इसमें यह ताकीद की जायेगी कि उनकी गाड़ियों में किसी भी सूरत में झारखंड से शराब को जिला क्षेत्र तक न लाया जाये. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस इस कार्य में जुट गयी है व जल्द ही इस दिशा में काम शुरू कर दिया जायेगा.
गौरतलब है कि सूबे में पूर्ण शराबबंदी के बाद पड़ोसी राज्य झारखंड, उत्तर प्रदेश व पश्चिम बंगाल से शराब की तस्करी किये जाने की आशंका दिख रही है. मुख्य रूप से गया, नवादा व औरंगाबाद जिलों का काफी बड़ा क्षेत्र झारखंड के सीमा से सटा है. यहां से झारखंड के रांची, टाटा, बोकारो, डाल्टेनगंज, गढ़वा, चतरा व अन्य शहरों से मगध के तीन जिलों के साथ ही पटना व उत्तरी बिहार के कई शहरों के लिए हर दिन सैकड़ों सवारी गाड़ियों का आना-जाना लगा रहता है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि बसों के माध्यम से शराब को बिहार तक पहुंचाया जा सकता है व शराब तस्कर इसके लिए बसों के कर्मचारियों का सहारा ले सकते हैं.
इसी के मद्देनजर प्रशासन ने अब सवारी गाड़ियों पर नजर रखने का निर्णय लिया है व उसकी जांच शुरू करने की तैयारी भी कर ली गयी है. हालांकि, झारखंड से लगी सीमावर्ती क्षेत्रों में कई स्थानों पर चेक नाका बनाये जाने की भी तैयारी की जा रही है, जिसके माध्यम से गाड़ियों की जांच की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










