मानपुर में कपड़ा फैक्टरी में ब्वायलर फटा, 12 घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Apr 2016 11:27 PM
मानपुर में कपड़ा फैक्टरी में ब्वायलर फटा, 12 घायलफोटो- मानपुर-03- हादसे के बाद फैक्टरी में पहुंचे स्थानीय लोग. गंभीर रूप से घायल चार लोग पटना रेफर, हालत स्थिर सुबह सात बजे हुई घटना, गरम गैस ने चपेट में लियागेरे रोड स्थित कुम्हारटोली मुहल्ले के पास है कपड़ा फैक्टरीप्रतिनिधि4मानपुरगया के मानपुर स्थित एक कपड़ा फैक्टरी में […]
मानपुर में कपड़ा फैक्टरी में ब्वायलर फटा, 12 घायलफोटो- मानपुर-03- हादसे के बाद फैक्टरी में पहुंचे स्थानीय लोग. गंभीर रूप से घायल चार लोग पटना रेफर, हालत स्थिर सुबह सात बजे हुई घटना, गरम गैस ने चपेट में लियागेरे रोड स्थित कुम्हारटोली मुहल्ले के पास है कपड़ा फैक्टरीप्रतिनिधि4मानपुरगया के मानपुर स्थित एक कपड़ा फैक्टरी में बुधवार की सुबह करीब सात बजे ब्वायलर फटने से करीब 12 लोग घायल हो गये. इनमें चार को गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया है. फिलहाल, जानकारी मिली है कि उनकी स्थिति खतरे से बाहर है. सभी घायलों की उम्र 22 से 30 वर्ष के बीच है. फैक्टरी मानपुर के गेरे रोड स्थित कुम्हारटोली मुहल्ले के पास है. सुबह-सुबह हुए इस हादसे के बाद फैक्टरी के अंदर चीख-पुकार व बाहर अफरातफरी मच गयी. घटना की जानकारी मिलते ही फैक्टरी के मालिक फलधारी पटवा मौके पर पहुंचे. इसके बाद पुलिस भी पहुंची. पुलिस व लोगों के सहयोग से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. इनमें चार मजदूरों छोटे कुमार, सूरज कुमार, नीरज कुमार व राजकुमार को पटना रेफर कर दिया गया. हालांकि, उनकी स्थिति स्थिर बतायी जा रही है. अन्य घायलों में कुम्हार टोली के दीपू कुमार, सूढ़ी टोला के राजकुमार, हरि बगीचा के दिनेश यादव, कुर्मी टोला के सुभाष कुमार, चंदन कुमार हैं. इनके अलावा भी कुछ लोगों को चोटें आयी हैं. पता चला है कि फैक्टरी में सुबह कपड़े को प्रेस (कैलेंडरिंग) करने का काम चल रहा था. इस दौरान ब्वायलर पाइप फट गया. इसके बाद पाइप से निकली गरम गैस की चपेट में काम करनेवाले लोग आ गये. घटना के बाद फैक्टरी में भगदड़ मच गयी. इस दौरान कई लोग गिर कर भी घायल हो गये. मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया. इधर, बुनियादगंज थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि अब तक घायल लोगों के परिजनों की तरफ से कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. पुलिस इस मामले पर नजर रखी हुई है. वहीं, समाजसेवी गोपाल पटवा, मुन्ना खटिक, मनोज कुमार व प्रकाश राम पटवा ने घटनास्थल का जायजा लिया व सभी घायलों की हर संभव मदद को लेकर फैक्टरी के मालिक से बात की. मालिक फलधारी पटवा ने सभी घायलों की मदद की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










