प्रत्याशियों को दी गयी ट्रेनिंग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Apr 2016 11:10 PM
प्रत्याशियाें काे दी गयी ट्रेनिंग फोटो-1 बैठक में शामिल प्रत्याशीडोभी. प्रखंड के सभागार में बुधवार को पंचायत चुनाव को लेकर डोभी बीडीओ जयराम चौरसीया, सीओ राजीव रंजन राय व जीपीएस सत्येंद्र सिंह ने मुखिया, सरपंच व पंचायत समिति पदों के उम्मीदवारों के साथ बैठक की. इसमें आचार संहिता की जानकारी देते हुए कई आवश्यक तथ्यों […]
प्रत्याशियाें काे दी गयी ट्रेनिंग फोटो-1 बैठक में शामिल प्रत्याशीडोभी. प्रखंड के सभागार में बुधवार को पंचायत चुनाव को लेकर डोभी बीडीओ जयराम चौरसीया, सीओ राजीव रंजन राय व जीपीएस सत्येंद्र सिंह ने मुखिया, सरपंच व पंचायत समिति पदों के उम्मीदवारों के साथ बैठक की. इसमें आचार संहिता की जानकारी देते हुए कई आवश्यक तथ्यों के बारे में विस्तार से बताया गया. इस मौके पर मुखिया प्रत्याशी पुष्पा देवी,पंचायत समिति सदस्य इमरान अंसारी, गोपाल प्रसाद सिन्हा व विजय वर्मा सहित अन्य लोग शामिल थे. प्रत्याशियों पर दर्ज हुई एफआइआरडोभी. निर्वाची पदाधिकारी जयराम चौरासीय के निर्देश पर बुधवार को जेएसएस सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने प्रखंड की कुरमांवा पंचायत के गांवों का जायजा लिया. इसमें कुरमावां पंचायत के मुखिया उम्मीदवार ईश्वर चौधरी बिना अनुमति के अपने सर्मथकों के साथ 10 मोटरसाइकिल से जुलूस निकालते पाये गये. वहीं कुरमावां पंचायत के उत्तरी क्षेत्र के पंचायत समिति उम्मीदवार सुरेश कुमार व ममता कुमारी का पोस्टर बिना अनुमति के दूसरे के मकान पर चिपका हुआ था. उक्त उम्मीदवारों पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










