सीयूएसबी में नये परीक्षा नियंत्रक ने संभाला पदभार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Mar 2016 8:32 AM
गया: दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) में बुधवार काे प्रणब कुमार सरकार ने पटना कैंपस में परीक्षा नियंत्रक का पदभार संभाल लिया. उन्होंने 20 जनवरी, 2016 काे परीक्षा नियंत्रक के पद से विदा हुईं डॉ सीएल प्रभावती की जगह ली है. सीयूएसबी के जनसंपर्क पदाधिकारी (पीआरआे) माेहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि नये परीक्षा नियंत्रक […]
पदभार संभालने के बाद श्री सरकार ने सीयूएसबी के विकास के परिदृश्य में अपनी याेजनाआें के बारे में चर्चा की. उन्हाेंने कहा कि इस संस्थान काे स्टूडेंट्स के अनुकूल विकसित करने की हरसंभव काेशिश करेंगे, जहां छात्राें काे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने में काेई कठिनाई न हाे. शाेध के उचित संसाधन मुहैया करवाना भी उनकी प्राथमिकता होगी. यूनिवर्सिटी की परीक्षा प्रक्रिया काे काफी सहज व प्रभावी बनाने का प्रयास किया जायेगा. उन्होंन उम्मीद जतायी कि सीयूएसबी देश व दुनिया का एक सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय के रूप में विकसित हाेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










