बैंक में हुआ अफेयर, करनी पड़ी शादी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Mar 2016 8:31 AM
बोधगया: मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कोशिला गांव स्थित बैंक ऑफ इंडिया में कैशियर के पद पर पोस्टेड दिलीप कुमार व उसी गांव की एक युवती के प्रेम-प्रसंग को गांववालों ने गंभीरता से लिया और बुधवार को बैंक का घेराव कर डाला. गांववालों ने बैंक मैनेजर चिरंजीवी कुमार चक्रवती सहित अन्य कर्मचारियों से कैशियर व […]
गांववालों का उग्र रूप देख किसी अनहोनी की आशंका को भांपते हुए कुछ लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी. बोधगया डीएसपी रविशंकर प्रसाद व मगध विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और मामले के बारे में पता लगाया. डीएसपी व थानाध्यक्ष ने कैशियर, युवती व गांववालों की बातें सुनीं.
लंबी बातचीत के बाद बैंक कैशियर युवती से शादी करने को राजी हो गया. मगध विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार ने बुधवार की रात बताया कि बैंक कैशियर दिलीप कुमार युवती से शादी करने को राजी हो गया. गांववालों की मौजूदगी में दोनों की शादी करा दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










