गया में मिला 20 किलो का शक्तिशाली केन बम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Mar 2016 6:17 AM
विज्ञापन
इमामगंज/गया : पंचायत चुनाव के दौरान भारी तबाही मचाने के फिराक में लगे नक्सलियों के बिछाये गये जाल को नाकाम करते हुए सीआरपीएफ ने मंगलवार को इमामगंज क्षेत्र से करीब 20 किलो का एक केन बम बरामद किया. केन बम को लुटुआ कैंप से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर हरदिया पहाड़ी के पास नदी के किनारे […]
विज्ञापन
इमामगंज/गया : पंचायत चुनाव के दौरान भारी तबाही मचाने के फिराक में लगे नक्सलियों के बिछाये गये जाल को नाकाम करते हुए सीआरपीएफ ने मंगलवार को इमामगंज क्षेत्र से करीब 20 किलो का एक केन बम बरामद किया. केन बम को लुटुआ कैंप से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर हरदिया पहाड़ी के पास नदी के किनारे कच्ची सड़क में लगाया गया था.
बम को विस्फोट कर नष्ट कर दिया गया. बम इतना शक्तिशाली था कि विस्फोटवाले स्थान पर चार फुट गहरा गड्डा बन गया. विस्फोट की आवाज करीब 10 किलोमीटर के दायरे में सुनी गयी. सीआरपीएफ 159 बटालियन के लुटुआ कैंप के सहायक कमांडेंट अविनाश राय ने बताया कि केन बम सीआरपीएफ के जवानों को टारगेट कर लगाया गया था.
सर्च अभियान या पैट्रोलिंग के दौरान बारूदी सुरंग विस्फोट कर नक्सली बड़ा नुकसान पहुंचने के फिराक में थे. समय रहते केन बम की सूचना मिली व खोजी कुत्ते के जरिये उसका पता लगाया गया. उन्होंने बताया कि नष्ट करने के दौरान केन बम में प्रयोग किया हुआ विस्फोटक इतना शक्तिशाली था कि इसकी चपेट में आनेवाला वाहन 60-70 फुट तक हवा में उड़ जाता और उसके परखचे उड़ जाते.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










