केंद्रीय विश्वविद्यालय में ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया शुरू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Mar 2016 8:21 AM
गया: दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) में एकेडमिक सत्र 2016-17 के लिए अॉनलाइन नामांकन की प्रॉसेस (प्रक्रिया) साेमवार से प्रारंभ हाे गयी. परीक्षा नियंत्रक प्राेफेसर रवींद्रनाथ सिंह राठाैर ने यूनिवर्सिटी की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटसीयूबी डॉटएसीडॉटइन के माध्यम से इस प्रक्रिया की शुरुआत की है. पीआरआे माेहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि इस वर्ष यूनिवर्सिटी ने पुराने […]
गया: दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) में एकेडमिक सत्र 2016-17 के लिए अॉनलाइन नामांकन की प्रॉसेस (प्रक्रिया) साेमवार से प्रारंभ हाे गयी. परीक्षा नियंत्रक प्राेफेसर रवींद्रनाथ सिंह राठाैर ने यूनिवर्सिटी की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटसीयूबी डॉटएसीडॉटइन के माध्यम से इस प्रक्रिया की शुरुआत की है. पीआरआे माेहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि इस वर्ष यूनिवर्सिटी ने पुराने काेर्सों के साथ-साथ कुछ नये काेर्सें के लिए आवेदन मांगे हैं. इनमें एलएलएम, एमएड आैर लॉ एंड एजुकेशन में पीएचडी आदि नये काेर्स के हैं. उन्हाेंने बताया कि इस बार से यूनिवर्सिटी ने विगत वर्षों से चल रहे इंटीग्रेटेड एमफिल पीएचडी में नामांकन की जगह पीएचडी में डायरेक्ट (सीधे) अॉनलाइन टेस्ट के जरिये नामांकन के लिए आवेदन आमंत्रित किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










