आज आंधी के साथ हो सकती है बारिश भी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Mar 2016 7:55 AM

विज्ञापन

गया. जिले में आंधी के साथ बारिश की संभावना जतायी जा रही है. बंगाल की खाड़ी से उठी काल वैशाखी की वजह से माैसम में बदलाव आया है. रविवार काे दाेपहर बाद आसमान में छिटपुट बादल छाये रहे. हवा भी थाेड़ी तेज रही. माैसम विज्ञान केंद्र, पटना, के डायरेक्टर आशीष कुमार सेन ने बताया कि […]

विज्ञापन
गया. जिले में आंधी के साथ बारिश की संभावना जतायी जा रही है. बंगाल की खाड़ी से उठी काल वैशाखी की वजह से माैसम में बदलाव आया है.

रविवार काे दाेपहर बाद आसमान में छिटपुट बादल छाये रहे. हवा भी थाेड़ी तेज रही. माैसम विज्ञान केंद्र, पटना, के डायरेक्टर आशीष कुमार सेन ने बताया कि काल वैशाखी का असर बंगाल व झारखंड के रास्ते सीमावर्ती गया जिले में प्रवेश कर गया है. इससे रविवार की रात व साेमवार काे भी बारिश की संभावना है.

तेज हवा के साथ आंधी व आसमान में बादल छाये रह सकते हैं. हालांकि, मंगलवार से आसमान साफ रहने की भविष्यवाणी है. गया का रविवार काे अधिकतम तापमान 37.7 व न्यूनतम पारा 20.1 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन