चोर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Mar 2016 8:18 AM
विज्ञापन
गया. शहर में बंद घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने में शामिल चोर गिरोह के सदस्य धर्मेंद्र पासवान को डेल्हा थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया. धर्मेंद्र औरंगाबाद जिले के गोह प्रखंड के उपहारा क्षेत्र के बख्तियारपुर गांव का रहनेवाला है. वह मूर्ति चोरी व अन्य मामलों में भी औरंगाबाद जिला पुलिस का […]
विज्ञापन
गया. शहर में बंद घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने में शामिल चोर गिरोह के सदस्य धर्मेंद्र पासवान को डेल्हा थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया. धर्मेंद्र औरंगाबाद जिले के गोह प्रखंड के उपहारा क्षेत्र के बख्तियारपुर गांव का रहनेवाला है. वह मूर्ति चोरी व अन्य मामलों में भी औरंगाबाद जिला पुलिस का वांछित है.
\डेल्हा इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि पिछले दिनों शहर की संजयनगर पहाड़ी पर लूट के सामान का बंटवारा करते पांच लुटेरों को पकड़ा गया था, लेकिन धर्मेंद्र पासवान अंधेरे का लाभ उठा कर भागने में सफल हो गया था. उन्होंने बताया कि इस चोर गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










