लालफीताशाही: एमयू पर ब्याज सहित 1,81,38,076 रुपये होल्डिंग टैक्स बकाया, लगेगा "48.14 लाख का चूना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Mar 2016 8:17 AM
विज्ञापन
बोधगया: मगध विश्वविद्यालय (एमयू) में लालफीताशाही किस कदर हावी है, इसका खुलासा बोधगया नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने गुरुवार को किया है. नगर पंचायत ने एमयू के होल्डिंग टैक्स की बकाया रकम एक करोड़ 33 लाख 23 हजार 585 रुपये पर 48 लाख 14 हजार 491 रुपये का ब्याज लगाया है. अब […]
विज्ञापन
बोधगया: मगध विश्वविद्यालय (एमयू) में लालफीताशाही किस कदर हावी है, इसका खुलासा बोधगया नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने गुरुवार को किया है. नगर पंचायत ने एमयू के होल्डिंग टैक्स की बकाया रकम एक करोड़ 33 लाख 23 हजार 585 रुपये पर 48 लाख 14 हजार 491 रुपये का ब्याज लगाया है. अब नगर पंचायत बकाया मूलधन के साथ-साथ ब्याज के भी रुपये वसूलने की तैयारी में लगी हुई है. कार्यपालक पदाधिकारी ने एमयू के कुलसचिव को होल्डिंग टैक्स की बकाया रकम (ब्याज सहित) एक करोड़ 81 लाख 38 हजार 76 रुपये के भुगतान संबंधित बिल भेजा है.
नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि होल्डिंग टैक्स के बकाये रुपये के भुगतान को लेकर एमयू के कुलसचिव के नाम से लगातार बिल भेजा जा रहा है. गत 15 जनवरी को भी बिल भेजा गया था. गुरुवार को भी नगर पंचायत के हैल्डिंग टैक्स कलेक्टर शशिभूषण कुमार को एमयू भेजा गया, लेकिन बकाया रुपये के भुगतान को लेकर कोई पहल नहीं हो रही है. एमयू पर 1986 से ही होल्डिंग टैक्स बकाया है. उन्होंने बताया कि सत्र 2012-13 में एमयू ने सिर्फ एक वर्ष के होल्डिंग टैक्स के रूप में 14 लाख 47 हजार 65 रुपये का भुगतान किया था.
शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव व राज्यपाल सचिवालय से करेंगे शिकायत
कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि एमयू पर ब्याज सहित एक करोड़ 81 लाख 38 हजार 76 रुपये होल्डिंग टैक्स है, लेकिन एमयू में लालफीताशाही के कारण बकाया रुपये का भुगतान नहीं हो पा रहा है. अगर समय सीमा के अंदर बकाया रुपये का भुगतान कर दिया गया होता, तो ब्याज की रकम एमयू को नहीं देनी पड़ती. उन्होंने बताया कि अगर बकाया रुपये का भुगतान हो जाये, तो नगर पंचायत क्षेत्र में लंबित कई योजनाओं का कल्याण हो जाये. श्री कुमार ने बताया कि एमयू द्वारा होल्डिंग टैक्स का बकाया रकम चुकाने को लेकर अब तक कोई पहल नहीं की गयी है. अब इसकी शिकायत शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव व राज्यपाल सचिवालय से की जायेगी.
अन्य सरकारी विभागों पर भी है लाखों रुपये का बकाया
कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि एमयू के अलावा बोधगया स्थित टूरिस्ट बंगला पर चार लाख 60 हजार 530 रुपये, बिजली आपूर्ति ग्रिड (80 फुट मूर्ति के पास) पर 1,36,420 रुपये, पुरातत्व संग्रहालय पर 80,472 रुपये, लोक निर्माण विभाग पर 59,124 रुपये, राजकीय अस्पताल पर 58,322 रुपये, पर्यटन सूचना विभाग पर 56,472 रुपये, पीएचइडी विभाग पर 29,916 रुपये व डाक विभाग पर 28,296 रुपये बकाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










