रहें सावधान: गया-गोह मार्ग पर जैतिया के पास हुई दुर्घटना, बेलगाम वैन ने महिला को रौंदा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Mar 2016 8:16 AM

विज्ञापन

कोंच: गया-गोह मार्ग पर जैतिया के पास एक बेलगाम पिकअप वैन की चपेट में आने से गुरुवार को एक महिला की मौत हो गयी. हादसे में महिला का बेटा व एक अन्य युवक घायल हो गये. घायल युवकों का कोंच अस्पताल में इलाज कराया गया. महिला मालती देवी औरंगाबाद जिले के गोह प्रखंड के भलवंडी […]

विज्ञापन
कोंच: गया-गोह मार्ग पर जैतिया के पास एक बेलगाम पिकअप वैन की चपेट में आने से गुरुवार को एक महिला की मौत हो गयी. हादसे में महिला का बेटा व एक अन्य युवक घायल हो गये. घायल युवकों का कोंच अस्पताल में इलाज कराया गया. महिला मालती देवी औरंगाबाद जिले के गोह प्रखंड के भलवंडी गांव के स्वर्गीय लाल मोहन चंद्रवंशी की पत्नी है.
जानकारी के अनुसार, महिला गया से अपने बेटे अमरजीत के साथ बाइक से घर जा रही थी. बाइक पर दोनों के अलावा उसी गांव का पिंटू दास नामक एक युवक भी था. कोंच के जैतिया मोड़ के पास उनकी बाइक एक बेकाबू पिकअप की चपेट में आ गयी. दुर्घटना में महिला की मौत हो गयी, जबकि दोनों युवक घायल हो गये. थानाध्यक्ष नीलकमल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन