मोहनपुर से एक नक्सली गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Mar 2016 8:16 AM

विज्ञापन

गया. विगत विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव बहिष्कार के बैनर-पोस्टर की सप्लाइ करनेवाले नक्सली बबलू उर्फ मुख्तार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बबलू पर नक्सलियों को सूचना, संरक्षण देने के साथ हथियार व अन्य सामान की सप्लाइ करने का आरोप है. एएसपी (अभियान) मनोज यादव व सीपीएमएफ की संयुक्त छापेमारी में बबलू को […]

विज्ञापन

गया. विगत विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव बहिष्कार के बैनर-पोस्टर की सप्लाइ करनेवाले नक्सली बबलू उर्फ मुख्तार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बबलू पर नक्सलियों को सूचना, संरक्षण देने के साथ हथियार व अन्य सामान की सप्लाइ करने का आरोप है. एएसपी (अभियान) मनोज यादव व सीपीएमएफ की संयुक्त छापेमारी में बबलू को मोहनपुर क्षेत्र से बुधवार की रात पकड़ा गया.

सिटी एसपी रविरंजन कुमार ने बताया कि बबलू उर्फ मुख्तार नक्सली इंदल के ग्रुप का है. उसके घर से चुनाव बहिष्कार से जुड़े करीब तीन हजार बैनर-पोस्टर बरामद किये गये थे. इस मामले में मोहनपुर थाने में मामला भी दर्ज किया गया था.

लेकिन, बबलू फरार चल रहा था. उन्होंने बताया कि बबलू अंडरग्राउंड रह कर नक्सलियों को संरक्षण, सूचना व हथियार आदि की सप्लाइ भी करता था. पुलिस को उसकी काफी दिनों से तलाश थी व गुप्त सूचना पर उसे मोहनपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि बबलू से नक्सली कनेक्शन की अन्य जानकारियां जुटायी जा रही हैं व इस सिलसिले में पूछताछ भी जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन