हर घर को मिलेगा शुद्ध पेयजल : वर्मा

Updated:
विज्ञापन

हर घर को मिलेगा शुद्ध पेयजल : वर्माफोटो- 01 व 02 जिला प्रभारी मंत्री के स्वागत के बाद मंत्री के कार्यकर्ता.पीएचइडी मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री का वजीरगंज में हुआ स्वागतप्रतिनिधि, वजीरगंजपीएचइडी, विधि सह गया जिला प्रभारी कृष्णनंदन वर्मा का तपोवन जाने के दौरान गुरुवार को वजीरगंज बाजार स्थित मेहता मार्केट के पास स्वागत किया […]

विज्ञापन

हर घर को मिलेगा शुद्ध पेयजल : वर्माफोटो- 01 व 02 जिला प्रभारी मंत्री के स्वागत के बाद मंत्री के कार्यकर्ता.पीएचइडी मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री का वजीरगंज में हुआ स्वागतप्रतिनिधि, वजीरगंजपीएचइडी, विधि सह गया जिला प्रभारी कृष्णनंदन वर्मा का तपोवन जाने के दौरान गुरुवार को वजीरगंज बाजार स्थित मेहता मार्केट के पास स्वागत किया गया. वजीरगंज मेहता मार्केट स्थित अपने समधी डाॅ उदय वर्मा के आवास पर मंत्री ने चाय-नाश्ता किया. मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा सूबे के सभी घरों में पाइपलाइन से शुद्ध पेयजल व शौचालय बनवाने पर मंथन किया जा रहा है. वैसे तो शुद्ध पेयजल पर पहले से ही काम चल रहा है. गांव, कस्बों व टोलों में चल रही योजनाओं का अध्ययन किया जा रहा है, ताकि इनके कामकाज में तेजी लायी जा सके. उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में शुद्ध पेयजल सप्लाइ के लिए पीएचइडी पुरी तरह मुस्तैद है. शौचालय के लिए लाभुकों को 12 हजार रुपये दिये जा रहे हैं. इस मौके पर किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश कुमार वर्मा, कुंडल वर्मा, मगध सेंट्रल काे-अॉपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार वर्मा, सुरेंद्र प्रसाद, पूर्व मुखिया प्रवीण सिंह, परमानंद कुशवाहा, रिंकू सिंह, सुभाष दास, बच्चू प्रसाद, श्यामसुंदर रजक, मो फारुख, पूर्व सरपंच अनुज कुमार, विपिन कुमार व सुधीर विश्वकर्मा आदि मौजूद थे. लाेगाें ने समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन तपोवन जाने के दौरान वजीरगंज पहुंचने पर बाजार के लोगों ने जिला प्रभारी मंत्री को ज्ञापन सौंप कर समस्याओं के समाधान की मांग की. शिक्षक सुभाष दास, सुधीर विश्वकर्मा, विपिन कुमार व महेंद्र चौधरी आदि ने वजीरगंज को अनुमंडल बनाने, जमुआवां से वजीरगंज तक पाइपलाइन बिछाये जाने के बावजूद पानी की सप्लाई नहीं शुरू होने, तिलैया ढांढ़र सिंचाई परियोजना को अविलंब चालू करने, वजीरगंज बाजार में सार्वजनिक शौचालय बनवाने, वजीरगंज को नगर पंचायत का दर्जा देने, सड़कों के किनारे नाले का निर्माण कर पानी बाजार से बाहर गिराने की मांग की. मंत्री ने शुद्ध पेयजल व सार्वजनिक शौचालय को अविलंब पुरा करवाने का वादा किया, जबकि अन्य मांगों को बिहार व केंद्र सरकार से पूरा करवाने का भरोसा दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन