ePaper

गया : सीएए व एनआरसी राष्ट्रहित में नहीं : मांझी

Updated at : 27 Dec 2019 9:19 AM (IST)
विज्ञापन
गया : सीएए व एनआरसी राष्ट्रहित में नहीं : मांझी

गया : हम (सेक्युलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि सीएए और एनआरसी राष्ट्रहित में नहीं है. यह पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है. वह राष्ट्रहित में एनआरसी का हमेशा विरोध करेंगे. प्रधानमंत्री 2019 लोकसभा में जारी घोषणा पत्र के अनुसार हर काम कर रहे हैं. लेकिन, गरीबों के […]

विज्ञापन

गया : हम (सेक्युलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि सीएए और एनआरसी राष्ट्रहित में नहीं है. यह पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है. वह राष्ट्रहित में एनआरसी का हमेशा विरोध करेंगे. प्रधानमंत्री 2019 लोकसभा में जारी घोषणा पत्र के अनुसार हर काम कर रहे हैं. लेकिन, गरीबों के बेरोजगारी व विकास की बातें नहीं कर रहे.

प्रधानमंत्री कुछ कहते हैं और गृहमंत्री कुछ और बोलते हैं. हिंदुस्तान में 20-25 प्रतिशत अनुसूची जाति व अतिपिड़छा जाति के लोगों को रहने के लिए कुछ नहीं है. कुछ नदियों के किनारे रखते हैं. वहीं, कुछ लोग जंगलों में रहते हैं. फिर एनआरसी आने के बाद इन लोगों का क्या होगा? उक्त बातें शहर के गोदावरी रोड स्थित आवास पर प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन