गया जी में जीटी रोड पर बिजली के खंभे से टकराई तेज रफ्तार बाइक, पश्चिम बंगाल के दो राइडर घायल, एक गंभीर

Edited by Suryakant Kumar
Updated:
विज्ञापन

दो बाइक राइडर घायल : फोटो - प्रभात खबर

Gaya Ji Bike Rider Accident: गया जिले के आमस थाना क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड पर शुक्रवार शाम हुए एक भीषण सड़क हादसे में पश्चिम बंगाल के दो बाइक राइडर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

विज्ञापन

Gaya Ji Bike Rider Accident : गया जी जिले के आमस थाना क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड पर शुक्रवार की शाम एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. यहां रफ्तार का कहर उस वक्त देखने को मिला जब एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से सीधे जा टकराई. इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो राइडर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. यह हादसा जीटी रोड पर नारायणपुर लेम्बुआ गांव के समीप घटित हुआ, जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई.

पश्चिम बंगाल से औरंगाबाद की ओर जा रहे थे दोनों राइडर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए दोनों युवकों की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी 25 वर्षीय राजकुमार साव और प्रीतम गोंड के रूप में की गई है. बताया जाता है कि दोनों दोस्त अपनी मोटरसाइकिल से जीटी रोड के रास्ते औरंगाबाद की ओर जा रहे थे. जैसे ही उनकी तेज रफ्तार बाइक आमस थाना क्षेत्र के नारायणपुर मोड़ के पास स्थित एक धर्म कांटा के समीप पहुँची, तभी अचानक चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया और बाइक सीधे बिजली के खंभे से जा भिड़ी.

पुलिस एम्बुलेंस से पहुंचाया अस्पताल, एक की हालत बेहद नाजुक

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों राइडर सड़क पर दूर जा गिरे और लहूलुहान हो गए. स्थानीय नागरिकों ने तत्परता दिखाते हुए दुर्घटना की सूचना तुरंत आमस थाना पुलिस को दी. इनपुट मिलते ही पुलिस टीम सरकारी एम्बुलेंस लेकर तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आमस में भर्ती कराया.

अस्पताल की मेडिकल अफसर डॉ. किरण कुमारी ने घायलों की स्थिति के बारे में बताया कि हादसे में घायल एक राइडर की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जबकि दूसरा राइडर फिलहाल खतरे से बाहर बताया जा रहा है.

बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल गया रेफर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद दोनों घायलों की गंभीर स्थिति और शरीर पर आई गहरी चोटों को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें तत्काल अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल गया (हायर सेंटर) रेफर कर दिया है.

इधर, मामले की जानकारी देते हुए आमस थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में लेकर ज़ब्त कर लिया है. पुलिस टीम घटना के कारणों और पूरे मामले की जांच कर रही है.

Also Read: गया जी में पॉक्सो एक्ट के फरार आरोपी को बेलागंज पुलिस ने दबोचा, भेजा गया जेल

विज्ञापन
Suryakant Kumar

लेखक के बारे में

By Suryakant Kumar

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन