गया जी के गुरुआ में नहर पुल की रेलिंग क्षतिग्रस्त, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
गुरुआ में नहर पुल की रेलिंग क्षतिग्रस्त। फोटो- प्रभात खबर
Gaya Ji News: गुरुआ-भूरहा-भरौंधा मार्ग पर स्थित नहर पुल की रेलिंग टूट जाने से राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है. स्थानीय लोगों ने संभावित हादसे को देखते हुए तत्काल मरम्मत की मांग उठाई है.
Gaya Ji News (गुरुआ प्रखंड से डॉ प्रमोद कुमार वर्मा की रिपोर्ट): गया जी जिले के गुरुआ से भूरहा होते हुए भरौंधा जाने वाली मुख्य सड़क पर पावरग्रिड के समीप नहर पर बने पुल की रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई है. रेलिंग टूट जाने के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क गुरुआ, भूरहा, भरौंधा सहित मुख्य सड़क व आसपास के कई गांवों को जोड़ती है, जिससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में दोपहिया, चारपहिया वाहन और पैदल यात्री आवागमन करते हैं.
आपके शहर में
बना रहता है खतरा
ग्रामीणों के अनुसार पुल की रेलिंग लंबे समय से टूटी हुई है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है. रात के समय अंधेरा रहने और रेलिंग नहीं होने के कारण वाहन चालकों को अधिक खतरा बना रहता है. बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है, क्योंकि फिसलन के कारण वाहन अनियंत्रित होकर नहर में गिर सकते हैं.
मरम्मत की मांग तेज
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से पुल की क्षतिग्रस्त रेलिंग की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते मरम्मत कार्य नहीं कराया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. लोगों ने जनहित में प्रशासन से तत्काल आवश्यक कदम उठाने की अपील की है.
Also Read: गया जी में कुएं से मिला 76 वर्षीय विधवा का शव, जांच में जुटी पुलिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए