बिहार में फिर बढ़ी गर्मी, कैमूर में 42.4°C पहुंचा पारा, छपरा-गया जी भी तपे

Edited by Suryakant Kumar
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर ( ai image )

Bihar Weather Update: बिहार में आज कैमूर जिला 42.4°C तापमान के साथ सबसे गर्म रहा. पटना, गया और छपरा समेत कई जिलों में पारा बढ़ा, जबकि फारबिसगंज में तापमान 4°C तक लुढ़क गया.

विज्ञापन

Bihar Weather Update: बिहार में मौसम का मिजाज इन दिनों बेहद तल्ख बना हुआ है. मौसम विज्ञान केंद्र, पटना द्वारा आज जारी पिछले 24 घंटे के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान कैमूर (भभुआ) में रिकॉर्ड किया गया, जहां पारा 42.4°C तक पहुंच गया है. इस दौरान बिहार के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों के कई जिलों के तापमान में आंशिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि इसके ठीक विपरीत उत्तरी और पूर्वी बिहार के कुछ इलाकों के पारे में गिरावट दर्ज हुई है.

छपरा में 41.8°C पहुंचा तापमान

सूबे के प्रमुख शहरों में तापमान का उतार-चढ़ाव साफ तौर पर देखा जा सकता है. राजधानी पटना में पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 40.5°C दर्ज किया गया, जिसमें 0.2°C की मामूली बढ़ोतरी देखी गई. वहीं गया जी में तापमान 41.2°C पर पहुंच गया, जो कि पिछले दिन के मुकाबले 0.6°C अधिक है. सारण जिला मुख्यालय छपरा में पारे में 0.2°C की बढ़ोतरी होने के साथ ही अधिकतम तापमान 41.8°C के स्तर पर पहुंच गया.

इन शहरों के विपरीत भागलपुर और मुजफ्फरपुर के इलाकों में तापमान थोड़ा कम रहा; भागलपुर में पारे में 1.2°C की गिरावट आने से अधिकतम तापमान 36.1°C दर्ज किया गया, जबकि मुजफ्फरपुर के अकबरपुर/माधोपुर क्षेत्र में 2.5°C की गिरावट रिकॉर्ड की गई, जिससे वहां का पारा 32.3°C रहा.

बक्सर में 41.6°C पर स्थिर रहा पारा, डेहरी और औरंगाबाद में बढ़ी तपिश

राज्य के अन्य जिलों की स्थिति को देखें तो बक्सर में तापमान 41.6°C पर स्थिर रिकॉर्ड किया गया. इसके साथ ही डेहरी में 41.4°C, औरंगाबाद में 40.2°C और अरवल में 39.9°C तापमान दर्ज किया गया, जहां क्रमशः 0.2°C, 0.2°C और 0.4°C की बढ़ोतरी देखी गई है. सीवान के जीरादेई में भी पारे में वृद्धि दर्ज की गई और यह 0.1°C की बढ़त के साथ 39.8°C पर दर्ज किया गया.

उत्तर और पूर्वी बिहार के जिलों में गिरावट, फारबिसगंज में 4°C लुढ़का पारा

दूसरी तरफ, उत्तर और पूर्वी बिहार के कई इलाकों में तापमान में गिरावट आई है. आंकड़ों के मुताबिक दरभंगा में पिछले 24 घंटे में 2.1°C की कमी आई, जिसके बाद वहां का अधिकतम तापमान 35.8°C दर्ज किया गया. वहीं मधुबनी में 2.6°C की गिरावट के साथ पारा 31.6°C पर आ गया.

चंपारण के मोतिहारी में भी 1.8°C की गिरावट देखी गई और वहां का तापमान 38°C रिकॉर्ड किया गया. सीमांचल के इलाकों की बात करें तो पूर्णिया में 0.8°C की कमी के साथ पारा 33°C रहा, जबकि फारबिसगंज में पारे में 4°C की भारी गिरावट आने से अधिकतम तापमान 30.2°C के स्तर पर दर्ज किया गया.

Also Read: मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर बोले मंत्री प्रमोद कुमार- भारत आज सशक्त, समृद्ध और सुरक्षित राष्ट्र

विज्ञापन
Suryakant Kumar

लेखक के बारे में

By Suryakant Kumar

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन