नकदी लेनदेन कम व कैशलेस तरीका अपनाने की जरूरत
Updated at : 23 Dec 2019 7:24 AM (IST)
विज्ञापन

गया : अग्रणी गैर बैंकिंग संस्थान फ्यूजन माइक्रोफाइनांस ने रविवार को शहर में डिजिटल साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में करीब 130 महिलाओं ने भाग लिया और कार्यक्रम में मिली जानकारी का लाभ उठाया. इस कार्यक्रम में वार्ड पार्षद वीणा देवी व समाजसेवी रामजगन गिरि मौजूद थे. अतिथियों ने फ्यूजन के इस […]
विज्ञापन
गया : अग्रणी गैर बैंकिंग संस्थान फ्यूजन माइक्रोफाइनांस ने रविवार को शहर में डिजिटल साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में करीब 130 महिलाओं ने भाग लिया और कार्यक्रम में मिली जानकारी का लाभ उठाया. इस कार्यक्रम में वार्ड पार्षद वीणा देवी व समाजसेवी रामजगन गिरि मौजूद थे.
अतिथियों ने फ्यूजन के इस प्रयास की सराहना करते हुए महिलाओं को डिजिटल बैंकिंग के महत्व को समझाया. इस अवसर पर महिलाओं को नकदी लेनदेन कम करके कैशलेस लेनदेन के तरीके अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया. विभिन्न माध्यमों में, आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम, यूपीआइ, इ-वॉलेट, एटीएम कार्ड अादि के बारे में जानकारी दी गयी.
फ्यूजन ने अपनी जिम्मेदारियों को केवल वित्तीय लेनदेन तक सीमित नहीं रखा है, बल्कि अन्य सामाजिक गतिविधियों में भी कॉर्पोरेट सोशल रेस्पॉसिबिलिटी (सीएसआर) कार्यों के द्वारा अपना निरंतर योगदान दे रही है. इस मौके पर फ्यूजन माइक्रोफाइनांस कंपनी के प्रमुख विजय प्रकाश गुप्ता (डिविजन मैनेजर), रजनीश पांडे (एरिया मैनेजर), प्रकाश सिंह (एरिया मैनेजर) व समस्त ब्रांच कर्मचारी मौजूद थे.
इनके अलावा अंगद कुमार उपाध्याय (ब्रांच मैनेजर), रोहित कुमार (सहयोगी शाखा प्रबंधक ) और दिल्ली से आये ट्रेनर संदीप कुमार का अहम योगदान रहा. फ्यूजन माइक्रोफाइनांस प्राइवेट लिमिटेड रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से पंजीकृत एक गैर बैंकिंग वित्तीय संस्था है. फ्यूजन समाज के आर्थिक और सामाजिक रूप से वंचित वर्ग तथा दूर-दराज के गांवों व कस्बों में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिला उद्यमियों को ऋण प्रदान करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




