गया जी में समर कैंप बना प्रतिभाओं का मंच, बिहार से त्रिपुरा तक के लोकनृत्य सीख रहे बच्चे, जानिए कब तक होगा रजिस्ट्रेशन

Updated:
विज्ञापन
Gaya ji Summer Camp

समर कैंप में लोकनृत्य सीख रहे छात्र

Gaya ji Summer Camp: गया जी का यह समर कैंप बच्चों के लिए मनोरंजन और शिक्षा का अनूठा संगम साबित हो रहा है. लोकनृत्य, संगीत, चित्रकला और अन्य रचनात्मक गतिविधियों के जरिए बच्चे अपनी प्रतिभा को नई उड़ान दे रहे हैं.

विज्ञापन

गया जी से हरीबंश कुमार की रिपोर्ट
Gaya ji Summer Camp:
बिहार के सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां चल रही है. समर वेकेशन में प्रदेश के सभी जिलों में समर कैंप का भी आयोजन किया जा रहा है. जहां बच्चे अलग अलग हुनर सीख रहे हैं. इसी कड़ी में गयाजी के किलकारी परिसर में चल रहे समर कैंप ‘चक धूम-धूम’ में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा है.

मनोरंजन ही नहीं भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत भी जान रहे बच्चे

यहां बच्चे सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी करीब से जान रहे हैं. बिहार, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध लोकनृत्यों का प्रशिक्षण लेकर बच्चे नई कलाओं को सीखने के साथ अपनी प्रतिभा को भी निखार रहे हैं. 20 जून तक चलने वाले इस समर कैंप के लिए 15 जून तक पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है.

बिहार, त्रिपुरा और बंगाल के लोकनृत्य सीख रहे बच्चे

किलकारी परिसर में आयोजित समर कैंप के दौरान बच्चों को देश के विभिन्न राज्यों के लोकनृत्यों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. नृत्य प्रशिक्षक गौतम कुमार गोलू ने बच्चों को बिहार के प्रसिद्ध झिझिया नृत्य, त्रिपुरा के होजागिरी नृत्य और पश्चिम बंगाल के लोकनृत्य की बारीकियां सिखाईं.

लोकनृत्य के साथ संस्कृति और परंपराओं की भी मिल रही जानकारी

प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को सिर्फ नृत्य ही नहीं, बल्कि संबंधित राज्यों की संस्कृति, परंपराओं और लोक जीवन के बारे में भी विस्तार से बताया गया. इससे बच्चों में देश की विविध संस्कृतियों को समझने और जानने की रुचि बढ़ रही है.

प्रतिभा निखारने का शानदार मंच बना समर कैंप

प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक राजीव रंजन श्रीवास्तव और सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी आकाश कुमार ने बताया कि समर कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को सामने लाना और उन्हें रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना है. कैंप में बच्चों को सीखने और खुद को अभिव्यक्त करने का बेहतर अवसर मिल रहा है.

नृत्य के साथ संगीत, चित्रकला और नाटक का भी प्रशिक्षण

नृत्य प्रशिक्षक गौतम कुमार गोलू ने बताया कि लोकनृत्य देश की सांस्कृतिक पहचान का अहम हिस्सा हैं. उन्होंने कहा कि कैंप में नृत्य के अलावा संगीत, चित्रकला, नाटक, क्राफ्ट और अन्य रचनात्मक गतिविधियों का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके.

15 जून तक करा सकते हैं पंजीकरण

समर कैंप में शामिल होने के इच्छुक बच्चों के लिए 15 जून तक पंजीकरण की सुविधा दी गई है. अभिभावक अपने बच्चों का नामांकन कराकर उन्हें विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ सकते हैं. ‘चक धूम-धूम’ समर कैंप बच्चों के लिए सीखने, समझने और अपनी प्रतिभा को निखारने का बेहतरीन मंच बन गया है. यहां बच्चे नई कलाएं सीखने के साथ-साथ भारत की विविध और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी करीब से समझ रहे हैं.

Also Read: गया जी में सहायक रसोइया पद के लिए 501 आवेदन, काउंसिलिंग में पहुंचे सिर्फ 48 अभ्यर्थी, कई अन्य पदों पर भी होगी नियुक्ति

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन