होटल में खाना मांग रहे अर्द्धनग्न युवक को बच्चा चोर समझ पिटने लगे लोग, फिर...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Aug 2019 12:09 PM
गया : जिले के डोभी इलाके में 35 वर्षीय एक युवक को बच्चा चोर के शक में ग्रामीणों द्वारा पिटाई की गयी है. हालांकि, सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंच कर आरोपित बच्चा चोर को ग्रामीणों से छुड़ा कर थाने ले आयी और पूछताछ में जुट गयी है. जानकारी […]
गया : जिले के डोभी इलाके में 35 वर्षीय एक युवक को बच्चा चोर के शक में ग्रामीणों द्वारा पिटाई की गयी है. हालांकि, सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंच कर आरोपित बच्चा चोर को ग्रामीणों से छुड़ा कर थाने ले आयी और पूछताछ में जुट गयी है.
जानकारी के मुताबिक, गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र के पोखरा पर स्थित एक लाइन होटल में अर्धनग्न अवस्था में 35 वर्षीय एक युवक होटल के नौकर से खाना मांगने लगा. उस युवक के हुलिया को देख कर आसपास के लोगों उसे बच्चा चोर समझ लिया और पूछताछ करने लगे. देखते ही देखते भीड़ जुट गयी और लोग उस युवक को बच्चा चोर समझ कर पिटाई करने लगे. इसी दौरान किसी ने डोभी पुलिस को इसकी सूचना दे दी. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल पर पहुंच कर भीड़ के चंगुल से युवक को छुड़ाया और थाने ले आयी. पुलिस फिलहाल उस युवक से पुछताछ करने में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










