आज गया में राहुल गांधी की सभा
Updated at : 09 Apr 2019 7:26 AM (IST)
विज्ञापन

गया : गया में मंगलवार को गांधी मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सभा होगी. दोपहर 12 बजे से शुरू होनेवाली सभा में भाजपा छोड़कर हाल ही कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी शिरकत करेंगे. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ मदन मोहन झा, बिहार प्रभारी […]
विज्ञापन
गया : गया में मंगलवार को गांधी मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सभा होगी. दोपहर 12 बजे से शुरू होनेवाली सभा में भाजपा छोड़कर हाल ही कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी शिरकत करेंगे. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ मदन मोहन झा, बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल व कई अन्य नेता भी मौजूद होंगे.
सभा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. गांधी मैदान को पूरी तरह से सील कर दिया गया है. कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में दर्जनों प्रचार गाड़ियों के साथ कांग्रेस, राजद, हम, सीपीआइ माले के कार्यकर्ता प्रचार के लिए जिले भर में घूम रहे हैं. महागठबंधन के नेता व कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि राहुल गांधी की सभा ऐतिहासिक होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




