वजीरगंज : आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई

Updated at : 17 Mar 2019 9:27 AM (IST)
विज्ञापन
वजीरगंज : आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई

वजीरगंज : सी-विजिल एप के सहारे आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखते हुए कानूनी कार्रवाई की जायेगी. इस एप की जानकारी को लेकर जिला स्तर पर दिये जा रहे प्रशिक्षण में एफएसटी, एसएसटी व प्रखंड मुख्यालय से दूरी पर स्थित पंचायतों में सरकारी कर्मियों को प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ आनंद प्रकाश […]

विज्ञापन
वजीरगंज : सी-विजिल एप के सहारे आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखते हुए कानूनी कार्रवाई की जायेगी. इस एप की जानकारी को लेकर जिला स्तर पर दिये जा रहे प्रशिक्षण में एफएसटी, एसएसटी व प्रखंड मुख्यालय से दूरी पर स्थित पंचायतों में सरकारी कर्मियों को प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ आनंद प्रकाश के निर्देश पर शनिवार को प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है.
उन्होंने बताया कि आचार संहिता की सुरक्षा के लिए एक वाट्सएप नंबर 9431818482 को भी सार्वजनिक करते हुए आम लोगों के द्वारा भी आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति की जानकारी ली जायेगी. आचार संहिता के सहारे निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए कटिबद्ध निर्वाचन आयोग द्वारा सरकारी कर्मी व आम ग्रामीण समुदाय को जारी निर्देश ही ससमय कार्य किया जाना है.
बीडीओ ने बताया कि आचार संहिता लागू होते ही प्रखंड स्तर पर सभी सरकारी पोस्टर्स को हटा दिया गया है, जबकि क्षेत्रीय नेताओं के द्वारा मतदान को प्रभावित करने के लिए बगैर आदेश के वाहन रखने, रुपये बांटने, बगैर अनुमति के दीवार लेखन करने, पोस्टर पंपलेट को दीवार पर चिपकाने, धार्मिक उन्माद फैलाने वालों पर आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन