ePaper

ध्यान दें : गया स्टेशन से आज खुलेगी छठ पूजा स्पेशल ट्रेन

Updated at : 18 Nov 2018 9:48 AM (IST)
विज्ञापन
ध्यान दें : गया स्टेशन से आज खुलेगी छठ पूजा स्पेशल ट्रेन

गया : छठ पूजा खत्म होने के बाद रविवार को छठ पूजा स्पेशल ट्रेन गया रेलवे स्टेशन से आनंद विहार के लिए खुलेगी. इस संबंध में स्टेशन डायरेक्टर पवनीश कट्टल ने बताया कि छठ पर्व स्पेशल ट्रेन चार नवंबर से ही चलाया जा रहा है. ताकि,रेलयात्रियों को अपने-अपने काम पर लौटने में परेशानियों का सामना […]

विज्ञापन
गया : छठ पूजा खत्म होने के बाद रविवार को छठ पूजा स्पेशल ट्रेन गया रेलवे स्टेशन से आनंद विहार के लिए खुलेगी. इस संबंध में स्टेशन डायरेक्टर पवनीश कट्टल ने बताया कि छठ पर्व स्पेशल ट्रेन चार नवंबर से ही चलाया जा रहा है.
ताकि,रेलयात्रियों को अपने-अपने काम पर लौटने में परेशानियों का सामना न करना पड़े. उन्होंने बताया कि स्पेशल ट्रेनें पूर्व मध्य रेल के क्षेत्राधिकार के सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों से नयी दिल्ली, मुंबई आदि स्थलोंके लिए चलायी जा रही है. 18 नवंबर (रविवार ) को 04043 गया–आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन को गया रेलवे स्टेशन से 23.20 बजे चल कर अगले दिन 17.05 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी. 04044 आनंद विहार टर्मिनल–गया स्पेशल ट्रेन 19 नवंबर,2018 को आनंद विहार टर्मिनल से 00.10 बजे चल कर 20.20 बजे गया पहुंचेगी. ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे.
तीन घंटे में गया से किऊल पहुंची मेमू ट्रेन : गया-किऊल रेलखंड पर शनिवार को 63320 गया-किऊल मेमू ट्रेन का परिचालन किया गया. पहले यह ट्रेन पैसेंजर बन कर चलती थी. पहली बार गया से किऊल पहुंचने में मात्र तीन घंटे लगे. इससे पहले पैसेंजर ट्रेन से चार घंटे से अधिक समय लग जाते थे. जानकारी के अनुसार, किऊल रेलवे स्टेशन पर रैक नहीं मिलने के कारण तीन मेमू ट्रेनें गया के लिए रवाना नहीं हुईं. इसलिए तीनों मेमू ट्रेनों को पैसेंजर ट्रेन बना कर रवाना किया गया.
कुछ रेल यात्रियों ने बताया कि पैसेंजर ट्रेन को मेमू ट्रेन बना कर नहीं चलाया जायेगा. क्योंकि रैक उपलब्ध नहीं होने के कारण एक ही मेमू ट्रेन को चलाया गया. इस संबंध में जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि किऊल रेलवे स्टेशन पर रैक नहीं मिलने के कारण तीन मेमू ट्रेनों को नहीं चलाया गया. इसके बदले में पैसेंजर ट्रेनों को रवाना किया गया.ताकि, किऊल से गया जानेवाले यात्रियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े. उन्होंने बताया कि रविवार को चार जोड़ी मेमू ट्रेनें किऊल रूट पर चलेंगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन