जिला क्रिकेट संघ का एक और अध्यक्ष !, संजय कुमार सिंह को मिली कमान मास्टर पुलस्कर बने सचिव, क्रिकेट पर विवाद जारी

Updated at : 05 Nov 2018 8:05 AM (IST)
विज्ञापन
जिला क्रिकेट संघ का एक और अध्यक्ष !, संजय कुमार सिंह को मिली कमान  मास्टर पुलस्कर बने सचिव, क्रिकेट पर विवाद जारी

गया : अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार को जिला क्रिकेट संघ का चुनाव हुआ. राय काशीनाथ मोड़ स्थित काशी भवन में संपन्न हुए चुनाव में संजय कुमार सिंह को अध्यक्ष, एस फायकउद्दीन को उपाध्यक्ष, मास्टर पुलस्कर को सचिव, मुकेश प्रसाद सिन्हा को संयुक्त सचिव व प्रियंकर कुमार को कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया. […]

विज्ञापन
गया : अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार को जिला क्रिकेट संघ का चुनाव हुआ. राय काशीनाथ मोड़ स्थित काशी भवन में संपन्न हुए चुनाव में संजय कुमार सिंह को अध्यक्ष, एस फायकउद्दीन को उपाध्यक्ष, मास्टर पुलस्कर को सचिव, मुकेश प्रसाद सिन्हा को संयुक्त सचिव व प्रियंकर कुमार को कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया.
पर्यवेक्षक के रूप में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) की ओर से अजय कुमार सिंह व पूर्व लोक अभियोजक वैदेही यादव मौजूद रहे. परिणाम के बाद सुबीर प्रधान, मनोज कुमार, अशोक कुमार, कमलेश कुमार, विनय कुमार, सुनील सिंह, रवींद्र रजक, मसद साहीन, रविकांत, राजेश, मनोज कुमार, शैलेश कुमार, सुरेंद्र कुमार पटेल व अन्य ने खुशी जाहिर की है. बीसीए ने चार नवंबर को चुनाव कराने का निर्देश जारी किया था.
एक गुट ने अविनाश सिंह को बनाया है अध्यक्ष
गौरतलब है कि जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष विष्णु सिंह के निधन के बाद से चुनाव की सरगर्मी तेज हो गयी थी. इसके साथ ही संघ दो फाड़ में बंट गया. संघ के एक गुट ने कुछ दिनों पहले ही अपना चुनाव करा लिया और अविनाश सिंह को संघ का नया अध्यक्ष चुनते हुए सचिव संजय कुमार सिंह को पद से निलंबित कर दिया था. दोनों ही गुट खुद को नियमों के मुताबिक सही बता रहे हैं. अब मान्यता के लिए बीसीए पर सबकी निगाहें टिकी हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन