गयाजी: CM सम्राट चौधरी के दौरे से पहले 200 करोड़ के टेक्नोलॉजी सेंटर की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे जीतन राम मांझी

Updated:
विज्ञापन

टेक्नोलॉजी सेंटर का जायजा लेते केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gaya Ji News: सीएम सम्राट चौधरी के प्रस्तावित दौरे से पहले केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने गया के देवगांव पहुंचकर 200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले टेक्नोलॉजी सेंटर की तैयारियों का निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों को लंबित कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए.

विज्ञापन

खिजरसराय से अमिताभ रंजन की रिपोर्ट
Gaya Ji News :
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के देवगांव दौरे और वहां बनने वाले टेक्नोलॉजी सेंटर के भूमि पूजन कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए केंद्रीय लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री जीतन राम मांझी शनिवार को कार्यक्रम स्थल पहुंचे. एक सप्ताह के भीतर केंद्रीय मंत्री का यह दूसरा दौरा रहा, जिससे इस बड़ी परियोजना को लेकर उनकी गंभीरता और संवेदनशीलता स्पष्ट रूप से झलक रही है.

विज्ञापन

प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

निरीक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एमएसएमई मंत्रालय और गया जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ एक विस्तृत समीक्षा बैठक की. उन्होंने कार्यक्रम के लिए प्रस्तावित मंच स्थल, वीआईपी आगमन मार्ग, हेलीपैड, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल एवं बिजली आपूर्ति सहित विभिन्न प्रशासनिक तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया. इस दौरान कार्यों की धीमी गति पर कड़ी नाराजगी जताते हुए उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि रविवार शाम तक सभी शेष कार्य हर हाल में पूरा कर लिए जाएं. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मुख्यमंत्री के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में प्रशासनिक तैयारियों में किसी भी प्रकार की कोताही या कमी नहीं रहनी चाहिए.

फोटो पर क्लिक कर रजिस्टर करें

200 करोड़ की लागत से बनेगा टेक्नोलॉजी सेंटर

बताते चले कि गया जिले के देवगांव में करीब 200 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से टेक्नोलॉजी सेंटर का निर्माण प्रस्तावित है. इस महत्वाकांक्षी परियोजना को इस पूरे क्षेत्र के औद्योगिक और आर्थिक विकास के लिए एक मील का पत्थर माना जा रहा है. इससे स्थानीय युवाओं को उच्च स्तरीय तकनीकी प्रशिक्षण मिलेगा और क्षेत्र में रोजगार के कई नए अवसर पैदा होने की बड़ी उम्मीदें जुड़ी हुई हैं.

बची हुई जमीन पर इंटरनेशनल स्टेडियम की उठ सकती है मांग

देवगांव में टेक्नोलॉजी सेंटर के लिए भूमि चिह्नित किए जाने के बाद भी परिसर में लगभग 88 एकड़ का बड़ा भूखंड खाली उपलब्ध बताया जा रहा है. राजनैतिक सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन के दौरान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी इस शेष बची हुई भूमि पर एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल स्टेडियम के निर्माण की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रख सकते हैं. इस संबंध में उन्होंने स्थानीय प्रबुद्ध लोगों और जनप्रतिनिधियों से भी गहन चर्चा की है. यदि यह प्रस्ताव को मान लिया जाता है, तो गया जिला खेल और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में राज्य और देश के स्तर पर एक नई पहचान हासिल कर सकता है.

Also Read: गयाजी के गुरारू में बोले मंत्री डॉ प्रमोद चंद्रवंशी : BJP ने अति पिछड़ा समाज को दिया बड़ा सम्मान

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन