गयाजी: महिला ने देवर पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का लगाया आरोप, आरोपी गिरफ्तार

सांकेतिक तस्वीर
Gaya Ji News : गया जिले के आमस थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने चचेरे देवर पर शादी का झांसा देकर वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे जांच जारी है.
आमस से एम एम अली की रिपोर्ट
Gaya Ji News : गया जिले की स्थानीय आमस थाना पुलिस ने एक महिला के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी युवक को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है. आमस थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने गांव के ही अपने चचेरे देवर पर शादी का झांसा देकर पिछले तीन वर्षों तक लगातार शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है. इस मामले में पीड़िता ने आरोपी युवक समेत उसके परिवार के सात सदस्यों के विरुद्ध आमस थाना में लिखित आवेदन देकर मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस ने शनिवार को मुख्य आरोपी को दबोच लिया.
थाने को दिए गए आवेदन में पीड़िता ने उल्लेख किया है कि वर्ष 2020 में उसके पति की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद वह अपने तीन बच्चों के साथ अकेले रहती थी. इसी अकेलेपन के दौरान गांव के ही रिश्ते में लगने वाले चचेरे देवर से उसकी नजदीकियां बढ़ गईं. आरोप है कि युवक ने उससे शादी करने का पक्का वादा किया और साल 2023 से लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा.
परिवार वाले भी देते रहे शादी का झांसा
महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि जब भी वह युवक पर शादी करने का दबाव बनाती, तो आरोपी और उसके परिजन उसे हमेशा यह कहकर भरोसा दिलाते रहे कि जल्द ही दोनों की सामाजिक रीति-रिवाज से शादी करा दी जाएगी. इसी झूठे आश्वासन के कारण वह चुप रहने और संबंध बनाए रखने को मजबूर रही. पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाया है कि आरोपी के माता-पिता समेत उसके परिवार के अन्य सदस्य भी उसे लगातार बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देते रहे ताकि मामला सामने न आए.
विरोध करने पर मांग में भरा सिंदूर, फिर वादे से मुकरा
पीड़िता के अनुसार, युवक उसके मायके जाकर भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था. गत 25 फरवरी की रात करीब आठ बजे युवक दोबारा उसके घर में आया और एक बार फिर शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की. जब महिला ने इसका कड़ा विरोध किया, तो आरोपी युवक ने उसकी मांग में सिंदूर भर दिया और अगले ही दिन शादी करने का वादा किया. लेकिन बाद में वह अपने परिवार वालों के दबाव में आकर शादी करने से साफ मुकर गया. मामले को लेकर आमस थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि लिखित शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, और मामले के अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सूर्यकांत कुमार
सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










