IND vs AFG: गुरबाज के शतक पर भारी पड़े शुभमन गिल, भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदा

Updated:
विज्ञापन

शुभमन गिल (फोटो- सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया. इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. गिल ने नाबाद 84 रनों की पारी खेली.

विज्ञापन

IND vs AFG, 1st ODI: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने 13 गेंद शेष रहते हुए 7 विकेट से जीत हासिल कर ली है. इस जीत के साथ भारतीय टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. बारिश के कारण यह मुकाबला केवल 25-25 ओवर का ही खेला जा सका.

विज्ञापन

धर्मशाला में खेले जा रहे मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम के गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत की लेकिन रहमनउल्लाह गुरबाज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को सम्मानजनक स्कोर पर पहुंचाया.

गुरबाज का शतक

अफगानिस्तान का तीन विकेट 26 के स्कोर पर गिरा. उसके बाद रहमनउल्लाह गुरबाज और हशमतउल्लाह शाहिदी के बीच शतकीय साझेदारी की. दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 66 गेंदों में 116 रनों की साझेदारी हुई. इस दौरान गुरबाज ने 48 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. गुरबाज ने 51 गेंदों पर 8 चौके और 8 छ्क्के की मदद से 102 रनों की पारी खेली.

हर्ष और गुरनूर ने चटकाए 3-3 विकेट

उसके बाद शाहिदी ने 27, अजमतउल्लाह उमरजई ने 26 रन बनाए. इन बल्लेबाजों के बदौलत अफगानिस्ता 24.5 ओवर 194 रन बना सकी. भारत के लिए हर्ष दुबे ने 3, गुरनूर बराड़ ने 3, नीतीश कुमार रेड्डी ने 2 और अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट चटकाए.

भारतीय टीम की शानदार शुरुआत

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही. रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बीच 46 रन की साझेदारी हुई. रोहित शर्मा 16 रन बनाकर रन आउट हो गए. उसके बाद ईशान किशन ने गिल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 43 गेंदों पर 70 रनों की साझेदारी की. इस दौरान ईशान किशन 34 रन बनाकर आउट हो गए. श्रेयस अय्यर भी 12 रन बनाकर आउट हो गए.

गिल ने जीता दिल

इस दौरान शुभमन गिल ने अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके साथ ही वो वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्ल्लेबाज बन गए हैं. गिल ने 66 गेंदों में नाबाद 84 रनों की पारी खेली. इस दौरान गिल ने 11 चौके और 2 छक्के लगाए. वहीं केएल राहुल ने 19 गेंदों में नाबाद 39 रन की पारी खेलकर मुकाबले को आसानी से जीत लिया. अफगानिस्तान के लिए राशिद खान ने 1 और जियाउर ने 1 विकेट चटकाए.

यह भी पढ़ें: शुभमन गिल ने रचा इतिहास, वनडे में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola