शुभमन गिल ने रचा इतिहास, वनडे में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने

Published by : Ujjawal Sinha Updated At : 13 Jun 2026 9:42 PM

विज्ञापन

शुभमन गिल (फोटो-सोशल मीडिया)

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ धर्मशाला वनडे में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. गिल वनडे क्रिकेट में 3000 रन पूरे करने वाले सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज बन गए. उन्होंने यह उपलब्धि अपने 62वें वनडे मैच में हासिल की.

विज्ञापन

Shubman Gill: भारत के कप्तान शुभमन गिल ने धर्मशाला में अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली. मुकाबले से पहले गिल को वनडे क्रिकेट में 3000 रन पूरे करने के लिए 46 रन की जरूरत थी और उन्होंने चौका लगाकर यह आंकड़ा पार करते ही इतिहास रच दिया.

गिल अब वनडे क्रिकेट में 3000 रन पूरे करने वाले सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने यह मुकाम सिर्फ 62 पारियों में हासिल किया. इसके साथ ही वह दुनिया के दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज भी बन गए हैं. इस मामले में उनसे आगे केवल दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान हाशिम अमला हैं, जिन्होंने 57 पारियों में 3000 वनडे रन पूरे किए थे.

शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड़ा

इससे पहले सबसे तेज 3000 वनडे रन बनाने का भारतीय रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम था. धवन ने 72 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी. गिल ने उनसे 10 पारियां कम लेकर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

2019 में किया था वनडे डेब्यू

शुभमन गिल ने जनवरी 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था. इसके बाद से उन्होंने भारतीय बल्लेबाजी क्रम की अहम कड़ी के रूप में खुद को स्थापित किया. अपनी शानदार तकनीक और लगातार प्रदर्शन के दम पर गिल ने बेहद कम समय में 3000 रन का आंकड़ा छू लिया.

सबसे तेज 3000 वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज

रैंकखिलाड़ीदेश3000 रन तक पहुंचने में लगी पारियां3000 रन पूरे करने की तारीख
1हाशिम अमलादक्षिण अफ्रीका5728 अगस्त 2012
2शुभमन गिलभारत6213 जून 2026
3शाई होपवेस्टइंडीज6722 दिसंबर 2019
4फखर जमानपाकिस्तान6729 अप्रैल 2023
5इमाम-उल-हकपाकिस्तान6710 अक्टूबर 2023
6बाबर आजमपाकिस्तान6826 जून 2019
7विव रिचर्ड्सवेस्टइंडीज6931 मई 1984
8गॉर्डन ग्रीनिजवेस्टइंडीज7217 अक्टूबर 1986
9गैरी कर्स्टनदक्षिण अफ्रीका726 दिसंबर 1997
10शिखर धवनभारत7220 जनवरी 2016

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने तोड़ा 37 साल पुराना रिकॉर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बने

विज्ञापन
Ujjawal Sinha

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola