ATM के कैश वैन से 100 कार्टन शराब बरामद, झारखंड के बोकारो से मुजफ्फरपुर लायी जा रही थी शराब

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Oct 2018 3:05 PM

विज्ञापन

गया : बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब की तस्करी पर लगाम पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुकी है. शराब तस्कर नित नये तरकीब निकाल कर शराब की तस्करी में जुटे हैं. अब नया मामला एटीएम में रुपये डालनेवाली कैश वैन से शराब की तस्करी किये जाने का मामला सामने आया है. गया जिले […]

विज्ञापन

गया : बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब की तस्करी पर लगाम पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुकी है. शराब तस्कर नित नये तरकीब निकाल कर शराब की तस्करी में जुटे हैं. अब नया मामला एटीएम में रुपये डालनेवाली कैश वैन से शराब की तस्करी किये जाने का मामला सामने आया है.

गया जिले के डोभी में एटीएम के कैश वैन से पुलिस ने बुधवार को 100 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया है. गया के डोभी में उत्पाद विभाग ने झारखंड के बोकारो से बिहार के मुजफ्फरपुर लायी जा रही थी. पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है. बताया जाता है कि डोभी के पास एनएच-2 पर आ रही कैश वैन को जब रुकने के लिए इशारा किया गया, तो ड्राइवर गाड़ी को और तेजी से भगाने लगा. इसके बाद पुलिस ने पीछा कर वैन को रूकवाया और तलाशी ली. वैन की तलाशी के दौरान 100 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया गया. पुलिस ने वैन को जब्त कर लिया है. साथ ही मौके से कैश वैन के ड्राइवर सहित दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. अभी यह पता नहीं चल पाया है कि किस बैंक का यह नकदी वैन है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन