जांच के दौरान जलापूर्ति केंद्र मिला बंद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Jun 2018 4:05 AM (IST)
विज्ञापन

लोगों की समस्या का जायजा लेने निकले मेयर, डिप्टी मेयर व नगर आयुक्त धाेबिया घाट जलापूर्ति केंद्र पर लटका मिला ताला मेयर ने अधिकारी को केंद्र पर तैनात कर्मचारी पर कार्रवाई करने को कहा शहर की सफाई व्यवस्था पर नगर आयुक्त ने जताया असंतोष गया : शहर के लोगों की समस्या का जायजा लेने निकले […]
विज्ञापन
लोगों की समस्या का जायजा लेने निकले मेयर, डिप्टी मेयर व नगर आयुक्त
धाेबिया घाट जलापूर्ति केंद्र पर लटका मिला ताला
मेयर ने अधिकारी को केंद्र पर तैनात कर्मचारी पर कार्रवाई करने को कहा
शहर की सफाई व्यवस्था पर नगर आयुक्त ने जताया असंतोष
गया : शहर के लोगों की समस्या का जायजा लेने निकले गया नगर निगम के मेयर, डिप्टी मेयर व नगर आयुक्त को धोबिया घाट जलापूर्ति केंद्र पर ताला लटका हुआ मिला. ताला बंद देख मेयर वीरेंद्र कुमार आग-बबूला हो गये. उन्होंने संबंधित अधिकारी को जलापूर्ति केंद्र पर तैनात कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा. मेयर ने कहा कि इस तरह से कर्मचारी अगर हर जगह काम करेंगे, तो शहर में जलापूर्ति की स्थिति और बदतर हो जायेगी. इस दौरान मेयर वीरेंद्र कुमार, डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव व नगर आयुक्त डॉ ईश्वर चंद्र शर्मा सबसे पहले मनसरवा नाले पर अतिक्रमण व सफाई का जायजा लेने अशोक विहार, पंत नगर व मधुसूदन कॉलोनी पहुंचे.
शहर की सफाई व्यवस्था पर नगर आयुक्त ने असंतोष जताया. इस दौरान डिप्टी मेयर ने कहा कि निगम में संसाधनों की भरमार रहने के बाद भी यहां के कर्मचारियों पर नियंत्रण का अभाव साफ दिखता है. इस तरह की लापरवाही कदापि नहीं बर्दाश्त की जायेगी. इस मौके जल पर्षद के प्रभारी कार्यपालक अभियंता राकेश कुमार सिंह, सहायक अभियंता विनोद प्रसाद, सफाई प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिन्हा, पार्षद प्रतिनिधि दिलीप कुमार व दीपक कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










