गया में मंत्री संतोष सुमन का बड़ा हमला: तेजस्वी को कहा नौवीं फेल, तो राहुल को बरसाती मेंढक

Published by :PRANJAL PANDEY
Published at :09 May 2026 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
गया में मंत्री संतोष सुमन का बड़ा हमला: तेजस्वी को कहा नौवीं फेल, तो राहुल को बरसाती मेंढक

राज्य सरकार में लघु जल संसाधन मंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली बार गया पहुंचे डॉ. संतोष कुमार सुमन ने विपक्ष पर तीखा राजनीतिक प्रहार किया है. साथ ही, उन्होंने जिले के किसानों के लिए 800 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाओं का भी बड़ा ऐलान किया है.

विज्ञापन

गया (जितेंद्र मिश्रा की रिपोर्ट). राज्य सरकार में लघु जल संसाधन मंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली बार गया पहुंचे डॉ. संतोष कुमार सुमन ने विपक्ष पर तीखा राजनीतिक प्रहार किया है. साथ ही, उन्होंने जिले के किसानों के लिए 800 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाओं का भी बड़ा ऐलान किया है. परिसदन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने साफ किया कि NDA सरकार बिहार को अग्रणी राज्य बनाने के लिए पूरी ऊर्जा से काम कर रही है.

”नौवीं फेल हैं तेजस्वी, राहुल हैं बरसाती मेंढक”

विपक्ष के हमलों का जवाब देते हुए डॉ. सुमन ने तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर सीधा निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हार के कारण तेजस्वी यादव अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं. तंज कसते हुए मंत्री ने कहा, एक नौवीं फेल व्यक्ति अब पढ़े-लिखे मंत्रियों के कामकाज पर सवाल उठा रहा है, यह पूरी तरह से हास्यास्पद है. वहीं, राहुल गांधी को ”बरसाती मेंढक” करार देते हुए उन्होंने कहा कि वे सिर्फ चुनाव के वक्त नजर आते हैं और हताशा में बेतुके बयान दे रहे हैं.

गया के किसानों को 800 करोड़ की सौगात

अपने विभाग का खाका खींचते हुए डॉ. सुमन ने बताया कि अब हर खेत तक लघु जल संसाधन की व्यवस्था पहुंचाई जाएगी. उन्होंने बताया कि आहर, पइन, तालाब, नहर और नलकूपों को पुनर्जीवित करने के लिए 1124 योजनाओं का सर्वे पूरा कर लिया गया है. अकेले गया जिले में करीब 800 करोड़ रुपये की लागत से ये योजनाएं पूरी की जाएंगी, जिससे किसानों की सिंचाई की समस्या जड़ से खत्म हो जाएगी.

छात्रों के मुद्दे और बंगाल की राजनीति पर बेबाक राय

पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के सवाल पर मंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने की दिशा में काम कर रही है, इसलिए छात्रों को थोड़ा धैर्य रखना चाहिए. वहीं, बंगाल की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने वहां सिर्फ लूटने का काम किया था, लेकिन अब वहां विकास की सरकार बनी है जिससे शांति और निर्भीक माहौल स्थापित होगा.

निशांत कुमार की कार्यशैली की तारीफ

राजनीति में नई एंट्री लेने वाले निशांत कुमार की तारीफ करते हुए डॉ. सुमन ने कहा कि उनका स्वभाव सौम्य है और उनमें सीखने की ललक है. वे राजनीतिक माहौल में पले-बढ़े हैं और विभाग में व्यवस्थित तरीके से काम करेंगे, जिससे बिहार के विकास के रोडमैप को काफी मदद मिलेगी.

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन