गया एयरपोर्ट पर अब बेधड़क उतरेंगे चौड़ी बॉडी वाले विदेशी विमान, हाईटेक कैट-8 फायर स्टेशन चालू

Published by :PRANJAL PANDEY
Published at :09 May 2026 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
गया एयरपोर्ट पर अब बेधड़क उतरेंगे चौड़ी बॉडी वाले विदेशी विमान, हाईटेक कैट-8 फायर स्टेशन चालू

Gaya Airport ने विमानन सुरक्षा और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है. एयरपोर्ट पर नवनिर्मित एयरक्राफ्ट रेस्क्यू एंड फायर फाइटिंग स्टेशन को कैटेगरी-8 मानकों के साथ पूरी तरह चालू कर दिया गया है.

विज्ञापन

बोधगया (कलेंद्र प्रताप की रिपोर्ट). Gaya Airport ने विमानन सुरक्षा और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है. एयरपोर्ट पर नवनिर्मित एयरक्राफ्ट रेस्क्यू एंड फायर फाइटिंग (ARFF) स्टेशन को कैटेगरी-8 मानकों के साथ पूरी तरह चालू कर दिया गया है. इस अत्याधुनिक फायर स्टेशन के शुरू होने से गया एयरपोर्ट पर अब बड़े और चौड़ी बॉडी वाले अंतरराष्ट्रीय विमानों का संचालन कहीं अधिक सुरक्षित हो गया है.

कैट-8 फायर स्टेशन क्यों है इतना अहम

बड़े विमानों की सुरक्षित लैंडिंग: कैटेगरी-8 का सीधा मतलब है कि गया एयरपोर्ट अब किसी भी बड़े विमान से जुड़ी आपातकालीन स्थिति से निबटने के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सक्षम है.

हाई-टेक फायर टेंडर: आपात स्थिति में सेकंडों का महत्व होता है. इसलिए नए स्टेशन में दुनिया भर में मशहूर रोसेनबॉयर (Rosenbauer) फायर टेंडरों की तैनाती की गई है.

क्विक रिस्पांस: ये आधुनिक वाहन अपनी तेज रफ्तार और भीषण आग पर तुरंत काबू पाने की एडवांस तकनीक के लिए जाने जाते हैं.

बढ़ेगा अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस का भरोसा

गया एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय पर्यटन और धार्मिक स्थल है. विमान दुर्घटना, आगजनी या किसी भी तरह के बड़े आपातकाल में यह नया स्टेशन त्वरित और प्रभावी रेस्क्यू सुनिश्चित करेगा. इस हाई-टेक अपग्रेडेशन से न केवल परिचालन क्षमता बढ़ेगी, बल्कि गया आने वाले विदेशी यात्रियों और अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस का एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर भरोसा भी मजबूत होगा.

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन