विदेशी भाषा की रखें जानकारी दिलायेगी देश-विदेश में नौकरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Jun 2018 4:02 AM (IST)
विज्ञापन

इंटर पास विद्यार्थी ले सकते हैं डिप्लोमा वन व टू कोर्स में नामांकन बोधगया : मगध विश्वविद्यालय कैंपस स्थित एकेडमी ऑफ फॉरेन लैंग्वेज एंड कल्चरल को-ऑपरेशन से पढ़ाई कर देश-विदेश के विभिन्न सेक्टरों में नौकरी पाने का अवसर युवाओं के पास उपलब्ध है. यहां से डिप्लोमा वन व डिप्लोमा टू का दो वर्षीय कोर्स की […]
विज्ञापन
इंटर पास विद्यार्थी ले सकते हैं डिप्लोमा वन व टू कोर्स में नामांकन
बोधगया : मगध विश्वविद्यालय कैंपस स्थित एकेडमी ऑफ फॉरेन लैंग्वेज एंड कल्चरल को-ऑपरेशन से पढ़ाई कर देश-विदेश के विभिन्न सेक्टरों में नौकरी पाने का अवसर युवाओं के पास उपलब्ध है.
यहां से डिप्लोमा वन व डिप्लोमा टू का दो वर्षीय कोर्स की पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार के द्वार खुलने की असीम संभावनाएं हैं. 2007 से शुरू इस संस्थान से पास आउट हो चुके सैकड़ों छात्र-छात्राएं देश-विदेश के विभिन्न सेक्टरों में जॉब पाकर खुद व अपने परिवार के लिए सहारा बन चुके हैं.
जिन भाषाओं की हो रही पढ़ाई : हालांकि, संस्थान को 10 विदेशी भाषाओं में पढ़ाई कराने की अनुमति प्राप्त है, पर फिलहाल यहां फ्रेंच, स्पैनिश, चायनीज, जापानी व कोरियन भाषा में नामांकन के लिए आवेदन फॉर्म आमंत्रित किये गये हैं. संस्थान की निदेशक डॉ एमएन अंजुम ने बताया कि प्रत्येक विदेशी भाषा के लिए 30-30 सीट निर्धारित हैं. वैसे यहां जर्मन, रशियन, सिंहली, तिब्बती व थाई भाषा की पढ़ाई के लिए भी अनुमति प्राप्त है.
इंटर पास किसी भी उम्र के हो सकते विद्यार्थी
विदेशी भाषा संस्थान में नामांकन के लिए इंटर में 45 प्रतिशत प्राप्तांक के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है. नामांकन के लिए एमयू के वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड किया जा सकता है व उसे एमयू कैंपस स्थित मानविकी ब्लॉक में चल रहे संस्थान में निर्धारित शुल्क के साथ जमा कराने होंगे. आगामी 10 जून तक आवेदन जमा करने होंगे व इसके बाद आवेदकों को 30 जून को आयोजित लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा. चयन के बाद काउंसेलिंग और उसके बाद दाखिला लिया जायेगा.
यहां विभिन्न भाषाओं में ऑडियो व वीडियो के माध्यम से भी पढ़ाई करायी जाती है. पहले वर्ष डिप्लोमा वन व उसकी परीक्षा में पास होने के बाद दूसरे वर्ष डिप्लोमा टू कोर्स में पढ़ाई करनी पड़ती है. इसके बाद निर्धारित समय पर फाइनल परीक्षा ली जाती है.
पढ़ाई कर छात्र विभिन्न सेक्टरों में कर रहे जॉब
आज ग्लोबलाइजेशन के दौर में व पर्यटन के क्षेत्र में बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए विदेशी भाषाओं के जानकारों की काफी डिमांड है. विभाग की डायरेक्टर ने बताया कि संस्थान से पढ़ाई पूरी कर सैकड़ों स्टूडेंट्स देश-विदेश के विभिन्न सेक्टरों में जॉब कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि टूरिज्म, हॉस्पिटलिटी, होटल, इंटरप्रेटर, ट्रांसलेटर, सरकारी विभागों, एयरपोर्ट, दूतावासों, कॉरपोरेट सेक्टरों व निजी तौर पर भी पर्यटन गाइड के रूप में रोजगार प्राप्त किया जा सकता है.
विभिन्न भाषाओं की जानकारी रखने वालों को विदेशों में रोजगार की असीम संभावनाएं हैं. उन्होंने बताया कि संस्थान में जेएनयू व अन्य विश्वविद्यालयों से विदेशी भाषा की पढ़ाई कर चुके व बतौर शिक्षक के रूप में कार्यरत जानकारों को फैकल्टी के रूप में रखा जाता है. साथ ही, दूसरे किसी भी बढ़े संस्थानों से यहां का शिक्षण शुल्क भी काफी कम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










