हत्या के मामले में दोषी को आजीवन कारावास
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Jun 2018 4:57 AM (IST)
विज्ञापन

गया : त्वरित न्यायालय प्रथम दिग्विजय सिंह की अदालत में गुरुवार को बोधगया थाना कांड संख्या 151/16 में चेरकी के कोरमा निवासी लखन पासवान को आजीवन कारावास की सजा सुनायी गयी. इस मामले के सूचक चेरकी के सादोपुर निवासी चौकीदार राजदेव कुमार ने अपनी प्राथमिकी में कहा कि नौ मई 2016 को रात्रि गश्ती के […]
विज्ञापन
गया : त्वरित न्यायालय प्रथम दिग्विजय सिंह की अदालत में गुरुवार को बोधगया थाना कांड संख्या 151/16 में चेरकी के कोरमा निवासी लखन पासवान को आजीवन कारावास की सजा सुनायी गयी. इस मामले के सूचक चेरकी के सादोपुर निवासी चौकीदार राजदेव कुमार ने अपनी प्राथमिकी में कहा कि नौ मई 2016 को रात्रि गश्ती के दौरान शेखाबिगहा पुल के पास एक महिला की लाश पड़ी मिली.
इस मामले में जब पुलिस ने छानबीन की, तो पता चला कि रांची की रहनेवाली जया देवी उर्फ जया कुजूर की वह लाश है. यह भी पता चला कि लखन पासवान का पुत्र दीपक कुमार रांची में स्कूल बस चलाता था और वहीं उसकी मुलाकात जया देवी से हुई थी, जहां इन दोनों ने शादी कर ली थी. यही बात दीपक के पिता लखन पासवान व उसकी पहली पत्नी कांति देवी को नागवार गुजरी. इन सभी ने मिल कर जया की हत्या कर दी और शव को शेखा बिगहा पुल के पास फेंक दिया. इस मामले में लखन पासवान ट्रायल फेस कर रहा था.
अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद अभियुक्त लखन पासवान को धारा 304/34 में आजीवन कारावास व 25 हजार रुपये जुर्माना, धारा 201/34 में सात साल कैद व पांच हजार रुपये जुर्माना और धारा 120बी/34 में आजीवन कारावास की सजा सुनायी. यह सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी. इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से कुल आठ गवाहों की गवाही हुई. अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक कमल किशोर पंडित ने बहस की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










