चोरी के आरोप में जहानाबाद का युवक धराया

गया : गया रेल पुलिस की टीम व आरपीएफ ने गया रेलवे स्टेशन के अलग-अलग प्लेटफॉर्मों से पांच मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में रेल थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि पांच युवक गया रेलवे स्टेशन के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर मोबाइल चोरी कर भागने रेह थे. इसी बीच रेल यात्रियों ने शोर […]
गया : गया रेल पुलिस की टीम व आरपीएफ ने गया रेलवे स्टेशन के अलग-अलग प्लेटफॉर्मों से पांच मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में रेल थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि पांच युवक गया रेलवे स्टेशन के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर मोबाइल चोरी कर भागने रेह थे. इसी बीच रेल यात्रियों ने शोर मचाया. हल्ला सुन कर प्लेटफॉर्म पर तैनात जवानों ने पांच चोरों को पकड़ लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान जहानाबाद जिले के मखदुमपुर के रहनेवाले रामानंद प्रसाद का लड़का राजेश कुमार, मानपुर प्रखंड क्षेत्र के पटवाटोली के रहनेवाले सलीम खान का लड़का गुड्डू खान, रामपुर थाना क्षेत्र के गेवाल बिगहा मुहल्ले के रहनेवाले कलाम खान का लड़का अकबर, धनबाद के रहनेवाले सुया अंसारी व मोहम्मद सगीर के बेटा मोहम्मद गुड्डू के रूप में की गयी है.
रेल थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि पीड़ित रेल यात्रियों के मोबाइल चोरी करनेवाले युवकों के खिलाफ रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज की है. गौरतलब है कि बीती 20 मई को गया रेलवे स्टेशन पर 24 मोबाइल के साथ एक युवक और मोबाइल फोन दुकान के संचालक को गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तार किये गये आरोपितों ने अपना अपराध कबूल करते हुए पुलिस को बताया है कि सभी लोग अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर मोबाइल फोन और बैग की चोरी व पॉकेटमारी करते थे. रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार किये गये युवक डेल्हा मुहल्ले में किराये के मकान में रहते थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










